
छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत, 14 घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है. गरियाबंद के एसडीएम विश्वदीप यादव ने बताया कि हादसा मैनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है.
छत्तीसगढ़ में मंगलवार देर रात भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पातल भेजा गया है.
हादसा गरियाबंद से कुछ किलोमीटर दूर मैनपुर में हुआ. गरियाबंद के एसडीएम विश्वदीप यादव के मुताबिक हादसा मैनपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है. यहां एक ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. इसमें ट्रैक्टर ट्राली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भूपेश बघेल ने घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है.
दो हफ्ते पहले अंबिकापुर में बारातियों से भरी बस पलटी थी
इससे पहले 1 मार्च को अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ग्राम लालमाटी के पास बारातियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर पलट गई थी. उसमें सवार एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में घायल 30 लोगों को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










