
चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक, AAP ने मांगी रैली की परमिशन... तो लिखी आपत्तिजनक बातें, ARO ने 5 अधिकारी किए सस्पेंड
AajTak
कैथल में चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक कर रैली की परमिशन मांगने वाले के आवेदन पर आपत्तिजनक बातें लिखने के साथ-साथ आवेदन पर हीरोइन की फोटो लगाकर उसे रिजेक्ट करने का मामला सामने आया है. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए एआरओ ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.
हरियाणा के कैथल में चुनाव आयोग की वेबसाइट को हैक करने का मामला सामने आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा रैली के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से प्रशासनिक अनुमति मांगी थी. आप के आवेदन को रिजेक्ट करके उसपर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया.
इसके साथ ही दूसरे सर्टिफिकेट पर हीरोइन की फोटो लगाकर आवेदन को रद्द कर दिया. अब इस मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए एआरओ ब्रह्म प्रकाश ने तुरंत प्रभाव से पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच के लिए उन्होंने पुलिस को पत्र लिखा है.
प्रशासन ने दी थी कर्मचारियों को ट्रेनिंग
दरअसल, लोकसभा चुनाव में आचार संहिता की पालना करते हुए सभी राजनीतिक दलों को कोई भी रैली या सभा का आयोजन करने से पहले जिला प्रशासन से इसकी ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है. इसके लिए चुनाव आयोग ने ECore वेबसाइट भी लॉन्च की हुई है. जिसकी मदद से ये पूरी प्रक्रिया चल रही है. चुनाव के मद्देनजर दो दिन पहले ही जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी गई थी.
बताया जा रहा है कि यह पासवर्ड कार्यालय के ही किसी कर्मचारी ने बाहर शेयर किया है या फिर उसने ही ये हरकत की है.
यह भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Election Date 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में होगी वोटिंग, ये है मतदान की तारीख

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










