
काउंटिंग प्रोसेस चेंज होने से BMC चुनाव के नतीजे आने में होगी देरी, पहले फेज में 46 वार्ड की ही मतगणना
AajTak
मुंबई महानगर पालिका (BMC) के 227 वार्डों के चुनावी नतीजे इस बार शुक्रवार को देरी से आ सकते हैं. नागरिक अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना की प्रक्रिया में किए गए बदलावों के कारण शुरुआती रुझानों और अंतिम परिणामों के लिए मुंबईकरों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
मुंबई महानगर पालिका के 227 निर्वाचन वार्डों के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी. इस बार मतगणना की प्रक्रिया में एक साथ सभी वार्डों के बजाय केवल दो-दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी. इस बदलाव की वजह से सुबह 10 बजे केवल 46 वार्डों की गिनती शुरू हो पाएगी.
म्युनिसिपल कमिश्नर भूषण गगरानी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि इस नई प्रक्रिया की वजह से अंतिम परिणामों की घोषणा में सामान्य से करीब एक घंटे की देरी हो सकती है.
मतगणना के लिए 2,299 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम का उपयोग करेंगे.
गिनती की प्रक्रिया में क्यों हुआ बदलाव?
साल 2017 के पिछले चुनावों में सभी वार्डों की गिनती एक साथ शुरू हुई थी, लेकिन इस बार बीएमसी ने अलग रणनीति अपनाई है. पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने तर्क दिया था कि एक वक्त में केवल दो वार्डों पर फोकस करने से प्रक्रिया तेज होगी, क्योंकि सारा मानव संसाधन इन्हीं पर केंद्रित रहेगा. हालांकि, इसका एक असर यह होगा कि शुरुआत में ही सभी 227 सीटों के रुझान मिलना मुश्किल होगा.
यह भी पढ़ें: Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026 Live: मुंबई कौन चलाएगा, महाराष्ट्र में 29 निगमों का बॉस कौन? आज आएंगे चुनावी नतीजे, पल-पल का देखें अपडेट

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









