
चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच IMA की एडवाइजरी, बताया किन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं अलर्ट
AajTak
चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत इस परिस्थिति से लड़ने के लिए अलर्ट हो गया है. हाल ही में भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने एडवाइजरी जारी की है. IMA ने कहा कि भारतीय लोगों की इम्यूनिटी चीन के लोगों की तुलना में काफी स्ट्रॉन्ग है.
चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए भारत में भी इस परिस्थिति से लड़ने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हाल में भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. कोरोना के बढ़ते मामलों के खतरे के बीच भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा है कि भारत में लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी.
उन्होंने कहा, 'भारत की 95 फीसदी जनसंख्या में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है, ऐसे में देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा.' उन्होंने कहा, 'चाइनीज लोगों की तुलना में भारतीयों की इम्यूनिटी काफी स्ट्रॉन्ग है. भारत को जरूरत है कि वह फिर से कोविड से लड़ने के पुराने फार्मूले- टेस्टिंग, ट्रींटिंग और ट्रेसिंग पर लौट आए.'
IMA ने जारी की एडवाइसरी
देश की टॉप डॉक्टर्स बॉडी, भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने लोगों से कोविड के जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की. IMA की ओर से जारी एडवाइजरी में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए कुछ बातें बताई गई हैं. एडवाइजरी में लोगों से सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रखने, लगातार हाथ धोने और सैनीटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि सरकार देश में बढ़ते कोविड मामलों पर नजर रख रही है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उपायों को सूचीबद्ध किया है. उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग करने को कहा गया है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है.
#COVID19 | There won't be a lockdown situation in the country since 95% of the people here are vaccinated. The immunity system of Indians is stronger than that of the Chinese...India needs to go back to COVID basics - testing, treating, tracing: Dr Anil Goyal, Indian Medical Assn pic.twitter.com/4VNiwJbBZ0

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








