
चीन में अजब स्कैम! एक्वेरियम में दिखाई व्हेल मछली, ध्यान से देखा तो उड़े होश
AajTak
चीन अपने अजीबोगरीब करतूतों के लिए जाना जाता है. यहां लोगों को अलग ही लेवल पर बेवकूफ बनाया जा रहा है. कभी चिड़ियाघर में नकली जानवर खड़े कर दिये जाते हैं, तो कभी रोबोटिक मछलियों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को ठगा जाता है.
चीन के जियाओमीशा सी वर्ल्ड एक्वेरियम में असली की जगह नकली रोबोटिक 'शार्क व्हेल' मछलियों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को ठगा जा रहा था. वहां पहुंचे लोगों ने जब गौर से मछली को देखा तो माजरा कुछ और ही नजर आया. जब लोगों को इस बात का पता चला कि, असली बताकर नकली मछली दिखाई जा रही है तो वहां पहुंचे विजिटर्स ने खुद को ठगा समझा. फिर जमकर हंगामा किया.
असली मछलियों की जगह रोबोटिक शार्क दिखाने के खुलासे के बाद चीन की पूरी दुनिया में किरकिरी हुई. दरअसल, इस एक्ववेरियम में दुर्लभ बेशकीमती व्हेल शार्क बताकर उसकी एक रोबोटिक प्रतिकृति लोगों को दिखाई जा रही थी. यह सी वर्ल्ड पांच साल के बाद दोबारा पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर को खुला था.
दुनिया की सबसे बड़ी मछली दिखाने का किया था दावा इस एक्वेरियम में दुनिया की सबसे बड़ी मछली का दावा किया जा रहा था. यहां 'शार्क व्हेल' नाम की मछली की लोगों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी. सबसे बड़ी मछली को देखने के लिए वहां करीब एक लाख लोग पहुंचे थे. धीरे-धीरे लोगों का यह उत्साह कम होने लगा. क्योंकि लोगों को पता चला कि जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मछली होने का दावा किया जा रहा है, वो तो मछली की महज एक मशीनी प्रतिकृति ही.
एक्वेरियम के संचालकों ने दी सफाई इस नकली रोबोटिक मछली की असलियत पता चलते ही लोगों ने बवाल शुरू कर दिया और असली मछली देखने के लिए दिये गए पैसे को वापस करने की मांग करने लगे. इस पर एक्वेरियम के संचालकों ने सफाई दी कि रोबोट व्हेल शार्क का उद्देश्य आगंतुकों को धोखा देना नहीं था, बल्कि व्हेल शार्क को पकड़ने और व्यापार करने पर रोक लगाने वाले कानूनों का पालन करना था. फिर भी लोग सी वर्ल्ड एक्वेरियम से रिफंड की मांग पर अड़े रहे.
पहले भी कुत्ते को पांडा बताकर दिया था धोखा जानवरों की प्रदर्शनी और धोखे को लेकर चीन को पहले भी इसी तरह के विवादों का सामना करना पड़ा है. एक बार यहां कुत्तों को पांडा जैसा दिखने के लिए स्प्रे-पेंट करने की घटना भी सामने आई थी. यह घटना चीन के जियांग्सू प्रांत के ताइझोउ चिड़ियाघर में हुई थी. उसे 1 मई को आगंतुकों के लिए नए जानवरों को देखने के लिए खोला गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










