
चीन ने तैयार की लटक कर चलने वाली ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
चीन ने 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन बनाने के बाद ऑटोनोमस 'स्काई ट्रेन' तैयार की है. खास बात ये है कि चीन के ट्रांसपेरेंट ब्रिज की तरह इस ट्रेन के कोच भी ट्रांसपेरेंट हैं.
चीन ने 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन बनाने के बाद ऑटोनोमस 'स्काई ट्रेन' तैयार की है. खास बात ये है कि चीन के ट्रांसपेरेंट ब्रिज की तरह इस ट्रेन के कोच भी ट्रांसपेरेंट हैं. यानि इस ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्री पूरे शहर के आकर्षक दृश्यों को निहार सकते हैं. इस ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 58 हजार से ज्यादा बार देखा गया है. (फोटो/CTGN) स्काई ट्रेन Dayi Air-rail प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो बिल्कुल नई टैक्नोलॉजी द सस्पैंशन रेलवे पर आधारित है, यानी यह ट्रेन जमीन पर नहीं बल्कि हवा में बिछाई गई रेल लाइन्स से लटकती हुई आगे बढ़ेगी. वेबसाइट सीजीटीएन की रिपोर्ट के अनुसार 26 जून को दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंगदू में बैटरी से चलने वाली स्काई ट्रेन चली, तो इसका वीडियो शेयर किया गया. (फोटो/Getty images) ग्लोबल न्यूज के अनुसार ये मेट्रो या सामान्य रेल से अलग है, जो शहर के मुख्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के रूप में काम करेगी. साथ ही ये पर्यटन स्थलों को भी आपस में जोड़ने का काम करेगी. (फोटो/Getty images)
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









