
चीन की नई चालबाजी, छोटे देशों को ऐसे बना रहा है निशाना, Microsoft ने खोली पोल
AajTak
Microsoft ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है. चीन को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने एक रिपोर्ट में कहा है कि ये छोटे देशों पर साइबर अटैक कर रहा है. चीनी साइबर अटैकर्स सॉफ्टवेयर में पहले से मौजूद खामी का फायदा उठा कर इन देशों को टारगेट कर रहे हैं. जानिए इसकी पूरी डिटेल्स.
चीन अपनी हरकतों की वजह से लगातार विवाद में रहता है. अब Microsoft ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है. कंपनी ने डिजिटल डिफेंस रिपोर्ट 2022 को रिलीज कर दिया है. इसमें चीन पर आरोप लगाया गया है कि ये छोटे देशों पर साइबर अटैक कर रहा है.
ये साइबर अटैक नामीबिया, मॉरीशस और त्रिनिदाद और टोबैगो सहित अफ्रीका, कैरिबियन, मध्य पूर्व, ओशिनिया और वैश्विक दक्षिण के देशों पर किया जा रहा है. चीन की ओर से होने वाले ज्यादातर अटैक जीरो-डे वल्नरेबिलिटी का फायदा उठाते हैं.
यानी चीनी साइबर अटैकर्स सॉफ्टवेयर में पहले से मौजूद खामी का फायदा उठा कर इन देशों को टारगेट कर रहे हैं. डिजिटल परिवर्तन के तेजी से साइबर अपराध के जोखिम को फिजिकल लेवल पर भी बढ़ा दिया है. इससे पहले यूएस बेस्ड साइबर सिक्योरिटी इंटेलीजेंस कंपनी ने चीन पर कुछ इस तरह का ही आरोप लगाया था.
यूजर्स की एक्टिविटी पर रखी जाती है नजर
साइबर सिक्योरिटी फर्म Crowdstrike ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि चीनी एजेंट्स यूजर्स को मैलेशियस डॉक्यूमेंट या फाइल भेजते हैं. जिन्हें ओपन करने पर यूजर के डिवाइस पर मैलेशियल कोड डाउनलोड हो जाते हैं और फिर यूजर्स की एक्टिविटी पर नजर रखी जाती है.
लेकिन, अब हैकर्स अपना तरीका बदल रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि वो इन खामियों का फायदा उठाने के लिए इंटरनेट-फेसिंग डिवाइस या सर्विस जैसे VPN और राउटर की मदद लेते हैं. खासतौर पर राउटर्स को निशाना बनाया जाता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









