
चलती ट्रेन से गिरा शख्स, महिला की चेन खींचने की कर रहा था कोशिश- सामने आया डरावना VIDEO
AajTak
chain snatching in train: ट्रेन के भीतर एक शख्स ने बुजुर्ग महिला की चेन खींचकर भागने की कोशिश की. लेकिन तभी उसे उसके किए की सजा मिली. वो चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जो ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को हैरान कर रहा है. इसमें एक शख्स बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वो भी चलती ट्रेन में. चेन चुराने की कोशिश में वो ट्रेन से गिर भी जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @rnsaai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन में यात्रा करते समय, सावधान रहें.' इस सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दरवाजे के पास खड़ा है. वो अपने आसपास नजर घुमाता है.
इसके बाद दो बुजुर्ग महिलाएं टॉयलेट से बाहर निकलती हैं. वो अधिक उम्र होने के कारण काफी धीरे चल रही होती हैं. तभी ये शख्स उन पर हमला करता है. वो इनमें से एक महिला की चेन खींचने की कोशिश करता है. हालांकि अपने किए की सजा उसे तुरंत मिलती है. वो चेन खींचने के चक्कर में अपना बैलेंस खो देता है और चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है. पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को अभी तक 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. साथ ही पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'अविश्वसनीय. अब अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. चलती ट्रेन में भी ऐसा होता है, नहीं पता था.' वहीं तीसरे यूजर का कहना है, 'वो उनका बैग हाथ से छीनना चाहता था लेकिन महिला डटकर खड़ी रही.' चौथे यूजर ने लिखा, 'घर जाकर वो चेन की जांच करेगा, और कहेगा अरे ये तो नकली है.' इस घटना ने लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है. उन्होंने इस शख्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. लोगों ने कहा कि अगर ट्रेन में ऐसा होता है, तो यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को कड़ी सुरक्षा दिए जाने की जरूरत है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










