
'चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं, जल्द लागू होगा नया कानून', बोले सीएम योगी
AajTak
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेपर लीक अथवा सॉल्वर गैंग जैसी अराजक गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता, ऐसे अपराध में संलिप्त हर अपराधी के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने. ऐसे प्रकरणों में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कठोर कानून लाया जाना जरूरी है. इसके लिए जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जाएं.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर चयन प्रक्रिया को तेज करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न चयन आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ कतई स्वीकार नहीं हैं. भर्ती परीक्षाओं की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता के लिए व्यापक सुधार किए जाएंगे. सीएम ने कहा कि पेपरलीक कराने वालों और सॉल्वर गैंग के खिलाफ कठोरतम करवाई की जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सॉल्वर गैंग, पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नया कानून तैयार किया जा रहा है.
'सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही परीक्षा केंद्र बनेंगे'
मीटिंग के दौरान सीएम योगी ने कहा कि केवल सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही अब परीक्षा केंद्र बनेंगे. यहां हर रूम सीसीटीवी की निगरानी में होगा. उन्होंने कहा कि हर पाली में 02 या दो से अधिक पेपर सेट जरूर होने चाहिए, प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी का माध्यम से कराई जानी चाहिए. शुचिता और गोपनीयता के दृष्टिगत चयन आयोगों को परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों और STF के सम्पर्क में रहना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्र आवंटन में महिलाओं और दिव्यांगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें, तलाशी लेने के लिए महिलाकर्मियों की तैनाती जरूर हो. इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया तेज करने के विभागों को निर्देश दिए.
'हर अपराधी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो'
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेपर लीक अथवा सॉल्वर गैंग जैसी अराजक गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता, ऐसे अपराध में संलिप्त हर अपराधी के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने. ऐसे प्रकरणों में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कठोर कानून लाया जाना जरूरी है. इसके लिए जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जाएं.
भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर समय से जारी करें: सीएम योगी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










