चट्टानों से आ रही थी कुत्ते के रोने की आवाज, पत्थर हटाया तो दिखा खौफनाक दृश्य
AajTak
स्कॉटलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक जिंदा कुत्ते को चट्टानों के नीचे दफना दिया गया. सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स यानी एसपीसीए ने इसे जानवरों के खिलाफ अब तक का सबसे क्रूरता से किया गया.
स्कॉटलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक जिंदा कुत्ते को चट्टानों के नीचे दफना दिया गया. सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स यानी एसपीसीए ने इसे जानवरों के खिलाफ अब तक का सबसे क्रूरता से किया गया. कार्य बताया गया है. हिलवॉकर्स के पास से गुजरते समय एक शख्स ने कुत्ते की रोने की आवाज सुनी और उसने देखा कि एक कुत्ता चट्टानों के बीच दबा हुआ है और जोर जोर से रो रहा है. शख्स ने तुरंत ही उसे वहां से निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया. (फोटो-scottish spca) डॉक्टरी जांच में पाया गया कि कुत्ते के सिर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं और उसका जबड़ा भी पूरी तरह से टूटा हुआ है. डॉक्टरों ने कुत्ते की सर्जरी की और टूटे दांत और एक आंख को निकाला. इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे एसएसपीसीए के हवाले कर दिया. फिलहाल कुत्ता खतरे से बाहर है. एसएसपीसीए ने उसे जैक का नाम दिया और उसकी नए घर में रहने की सही व्यवस्था की. SSPCA ने उसे खोजने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से जैक नाम दिया है. अब SSPCA ने कुत्ते को चोटों से उबरने के बाद मामले के विवरण का खुलासा किया है. किन हालातों में वो मिला और कैसे उसकी जान बचाई गई. (फोटो-scottish spca) पशु कल्याण चैरिटी के मुताबित जैक की हालात बहुत खराब थी और वो मौत के बेहद करीब था. डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई. लंबे समय तक वो चिकित्सकों की निगरानी में रहा. जिन हालातों में जैक मिला था वो एक बेहद ही दर्दनका स्थिति में था. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर कैसे कोई इतनी बेरहमी से जिंदा कुत्ते को चट्टानों के बीच दफना सकता है. (फोटो-scottish spca)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










