
घर के पास दिखी नीली रोशनी, सिहर उठा परिवार; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
AajTak
एलियंस और यूएफओ देखने के दावे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन मोंटाना के एक व्यक्ति का ताजा दावा बाकी सभी से अलग और रहस्यमयी है. Reddit यूजर u/PONETHEPOON ने r/UFO सबरेडिट पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
एलियंस और यूएफओ देखने के दावे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन मोंटाना के एक व्यक्ति का ताजा दावा बाकी सभी से अलग और रहस्यमयी है. Reddit यूजर u/PONETHEPOON ने r/UFO सबरेडिट पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने लोगों हैरान हो गए हैं. पोस्ट के मुताबिक, 31 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे, जब वह और उनकी पत्नी रोज की तरह अपने डेक पर बैठे थे, तब उनके घर के पिछवाड़े में कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी दुनिया बदल दी.
जैसे ही हमने उसे देखा, एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे समय रुक गया हो,उन्होंने लिखा. उनकी पत्नी इस घटना से इतनी भयभीत हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. उस अज्ञात उड़न तश्तरी (UFO) की चमकदार रोशनी और अद्भुत रफ्तार ने उन्हें स्तब्ध कर दिया. बता दें, ये घटना अमेरिका के मेंटाना राज्य में हुई थी.
यूजर ने दावा किया कि वह जल्दी से अपने फोन का कैमरा उठाकर रिकॉर्डिंग करने में कामयाब रहे और वीडियो को तुरंत ही इंटरनेट पर डाल दिया.
देखें पोस्ट
वीडियो के वायरल होने के बाद, Reddit पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोग इसे एक प्रामाणिक घटना मानकर चर्चा कर रहे हैं कि शायद यह एलियंस का सबूत हो सकता है, जबकि अन्य इसे एक तकनीकी खराबी या ट्रिक करार दे रहे हैं. Reddit यूजर्स के एक वर्ग का मानना है कि यह मोंटाना जैसे दूरस्थ इलाके में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं में से एक हो सकती है, जहां यूएफओ और अजीब घटनाएं आम बात हो चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











