
गे लड़के को ड्रेस के चलते चिढ़ा रहा था सीईओ, वीडियो वायरल हुआ तो कंपनी ने किया बर्खास्त
AajTak
अमेरिका में एक गे कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल ये युवक प्रॉम पार्टी के लिए तैयार हो रहे थे लेकिन इन्हें चिढ़ाने के लिए एक शख्स पहुंच गया. टेलीमेडिसिन कंपनी विशयूवेल के सीईओ सैम जॉनसन इस वीडियो में डाल्टन स्टीवन्स नाम के समलैंगिक लड़के को परेशान करते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सैम को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है.
अमेरिका में एक गे कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल ये युवक प्रॉम पार्टी के लिए तैयार हो रहे थे लेकिन इन्हें चिढ़ाने के लिए एक शख्स पहुंच गया. टेलीमेडिसिन कंपनी विशयूवेल के सीईओ सैम जॉनसन इस वीडियो में डाल्टन स्टीवन्स नाम के समलैंगिक लड़के को परेशान करते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सैम को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels) स्टीवन्स अपने बॉयफ्रेंड जेकब गिटमैन के साथ टेनेस शहर में हारपेथ होटल के बाहर तस्वीरें ले रहे थे. इसके कुछ ही देर बाद सैम जॉनसन वहां पहुंचते हैं और स्टीवन्स को ड्रेस पहनने के चलते चिढ़ाने लगते हैं. स्टीवन्स ने पार्टी के लिए लाल रंग का गाउन पहना हुआ था. इस मामले में स्टीवन्स के बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैंने इस व्यक्ति को उस समय कहा था कि वो अपनी राय अपने पास ही रखे. (फोटो क्रेडिट: Fifty shades of whey ट्विटर). फॉक्स 40 के साथ बातचीत में स्टीवन्स ने कहा कि ये शख्स मेरे पास आकर ज्ञान देने लगा कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं पहनना चाहिए. वो मुझे कहने लगा कि मैं एक लड़का हूं और मुझे इस तरह के पहनावे से दूर रहना चाहिए. इसके अलावा वो मुझे चिढ़ा रहा था और कह रहा था कि मैं लड़का नहीं हूं और मैं बेवकूफ लग रहा हूं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/pexels)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











