
गुजरात के अस्पताल में, 'सोचना भी क्या' गाने पर कोरोना वॉरियर्स का डांस वायरल
AajTak
जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वो गुजरात के वडोदरा के पारुल सेवाश्रम अस्पताल का है जिसे मुंबई के लोकप्रिय फोटोग्राफर वायरल बियानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है.
देश अभी बुरी तरह से कोरोना महामारी की चपेट में है. जिन राज्यों में कोरोना ने सबसे ज्यादा कोहराम मचाया है उसमें गुजरात भी शामिल है और वहां लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. इसी बीच वहां के एक अस्पताल से ऐसा वीडियो सामने आया है जो नकारात्मकता के इस माहौल में आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा. जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वो गुजरात के वडोदरा के पारुल सेवाश्रम अस्पताल का है जिसे मुंबई के लोकप्रिय फोटोग्राफर वायरल बियानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. वीडियो क्लिप में, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी कोरोना से पीड़ित रोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए अस्पताल के वार्ड में सनी देओल की फिल्म 'घायल' के गाने 'सोचना भी क्या जो होगा देखा जाएगा' पर डांस कर रहे हैं. 1990 के दशक में यह गाना हिट हुआ था. रोगियों ने स्वास्थ्यकर्मियों के इस जोश औरे जज्बे को सलाम किया और जयकारे भी लगाए. जबकि कुछ लोग स्वास्थ्यकर्मियों के डांस को अपने फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ करते हुए लिखा, "कोरोना वॉरियर्स रोगियों का मनोरंजन करते हैं और उन्हें विश्वास नहीं छोड़ने देते हैं."More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












