
'गमला चोर' मनमोहन यादव अरेस्ट, फिर YouTuber एल्विश यादव पर क्यों लगे आरोप?
AajTak
एल्विश यादव यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर ट्रेंड करते हैं. अब गुरुग्राम में गमला चोरी होने के मामले में उनका नाम आ रहा है. लोग सबूत के तौर पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. एल्विश ने भी खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है.
गुरुग्राम के गमला चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, हरियाणा पुलिस ने मनमोहन यादव नाम के व्यक्ति को गमला चोरी के लिए अरेस्ट किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को लोग निशाना बना रहे हैं. लोग फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि जिस कार से गमले चोरी किए गए, वह एल्विश यादव की थी, या वे इस्तेमाल करते थे.
वायरल वीडियो में कुछ लोगों को गमले चुराकर गाड़ी में रखते हुए देखा जा सकता है. ये गमले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यहां की सजावट के लिए लाए गए थे. सोशल मीडिया पर लोग मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 'गमला चोर' बोलकर धड़ल्ले से ट्वीट कर रहे हैं.
इनका कहना है कि जिस लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल गमले चुराने के लिए किया गया है, वो एल्विश की है. दूसरी तरफ एल्विश ने ट्वीट कर इन आरोपों से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि उनके बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं.
एल्विश यादव का नाम कैसे आया?
सोशल मीडिया पर लोग गमला चोरी के वीडियो के साथ एक तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं. इस तस्वीर में एल्विश दिख रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि यह बीते साल की है, जब एल्विश राजस्थान के तिजारा पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि जिस गाड़ी में वह पहुंचे थे, वही नंबर प्लेट वाली गाड़ी गमला चोरी के वीडियो में दिखाई दे रही है. नीतीश भारद्वाज नाम के यूजर ने कहा, 'गुरुग्राम में जी-20 के लिए लाए गए फूलों के गमले यूट्यूबर एल्विश यादव की कार से चुराए जा रहे हैं?' उन्होंने गमला चोरी का वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है.
Youtuber elvish yadav car is stealing flower pots set up for G-20 event in Gurgaon? pic.twitter.com/LsHCudi0M5

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











