
गंजेड़ी चूहों की करतूत! चट कर गए पुलिस स्टेशन में रखे गुनाह के सबूत, अधिकारियों ने पकड़ा माथा
AajTak
न्यू ऑरलियन्स लिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग के हेडक्वार्टर में इतने अधिक चूहे हो गए हैं कि वे एविडेंस रूम में रखी मारिजुआना गटके जा रहे हैं और नशे में बाकी के सबूत भी खा गए हैं.
दुनियाभर में ऐसे -ऐसे मामले सामने आते हैं जो कई बार बुरी तरह से हैरान कर देते हैं तो कई बार हंसा भी देते हैं. हाल में अमेरिका में लूसियाना के न्यू ऑरलियन्स में भी कुछ ऐसा ही हुआ. पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग के हेडक्वार्टर में इतने अधिक चूहे हो गए हैं कि वे एविडेंस रूम में रखी मारिजुआना गटके जा रहे हैं और नशे में पागल हुए जा रहे हैं. यहां वे नशे में कई अलग सबूतों को भी कुतरकर नष्ट कर चुके हैं.
पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने सिटी काउंसिल की आपराधिक न्याय समिति को बताया कि इमारत कॉकरोचों और चूहों से भरी हुई है, और खासकर चूहे हमारे केसेज के सबूत नष्ट करने में जुटे हुए हैं.किर्कपैट्रिक ने इस सप्ताह की बैठक के दौरान समिति को बताया, 'हेडक्वार्टर में चूहे हमारा जब्त मारिजुआना खा रहे हैं, वे सभी नशे में हैं.इसका समाधान निकालना होगा.'
शहर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिल्बर्ट मोंटानो ने समिति को बताया कि पिछले साल, इतनी गर्मी थी कि हमें इमारतें बंद करनी पड़ीं. इसके अलावा कभी-कभी इतनी ठंड होती थी कि हमारे अधिकारी बिल्डिंग में रह नहीं पाते थे तो भी इसे बंद करना पड़ता था.ऐसे में इस बंद के दौरान यहां इतने चूहे हो गए और उन्होंने इस तरह की तबाही मचा दी.
उन्होंने बताया कि इस सब के चलते डिपार्टमेंट के लिए शिफ्टिंग प्रपोजल इस बिल्डिंग को ठीक करने में अनुमानित $30 मिलियन की लागत से काफी सस्ता (लगभग 7.6 मिलियन डॉलर) होगा. इस प्रस्ताव को अब मंजूरी के लिए पूर्ण नगर परिषद के समक्ष जाना होगा.
इधर, वैज्ञानिकों की मानें तो, यह संभावना नहीं है कि जानवर भांग के प्रभाव में हो.कच्ची भांग में निष्क्रिय तत्व होते हैं जिन्हें टीएचसी के उस रूप में उत्पादित होने से पहले गर्म (डीकार्बाक्सिलेशन ) किया जाना चाहिए जो मैमल्स को नशे का अहसास देता है।

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










