
खुद मरने से पहले सरकारी टीचर ने मूक बधिर पर किया 'एक्सपेरिमेंट', ताकि बच भी जाए तो कुछ न बता सके; 3 निर्दोषों की मौत
AajTak
'कॉज ऑफ डेथ' यानी मृत्यु का कारण सुसाइड न आए, इसलिए हरिकिशन ने एक्सपेरिमेंट की प्लानिंग बनाई. उसने अमेज़न ऐप से 'सोडियम नाइट्राइट' मंगवाया, लेकिन पता चलने पर पत्नी ने ज्यादातर पाउडर नष्ट कर दिया. फिर भी हरिकिशन ने कुछ पाउडर छिपाकर रख लिया और इसका प्रयोग अपने मूक-बधिर पड़ोसी कनुभाई पर किया, ताकि वह बच भी जाए तो कुछ न बता सके.
Gujarat News: खेड़ा जिले के नडियाद में 9 फरवरी को तीन लोगों की रहस्यमयी मौत का मामला 28 दिन बाद सुलझ गया है. पुलिस ने सरकारी टीचर हरिकिशन मकवाना को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्महत्या के प्रयोग के लिए अपने मूक-बधिर पड़ोसी कनुभाई चौहान को जहर दिया, लेकिन इसकी वजह से दो अन्य निर्दोषों की भी जान चली गई. यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस की गहन जांच के बाद सामने आया है. एक्सपेरिमेंट ने मचाया हड़कंप...
दरअसल, बीती 9 फरवरी की शाम नडियाद के जवाहरनगर इलाके में कनुभाई धनाभाई चौहान (54), योगेश गंगाराम कुशवाह (40) और रविंद्रभाई जीनाभाई राठौड़ (49) की एक साथ मौत से हड़कंप मच गया था. प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह हुआ कि जीरा सोडा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था. शुरुआत में इसे लठ्ठाकांड माना गया, लेकिन FSL रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल की गैर मौजूदगी से यह थ्योरी खारिज हो गई. 27 फरवरी को हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज की.
टीचर की खौफनाक साजिश इसी बीच, कुछ चश्मदीदों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने मृतक कनुभाई के पड़ोसी हरिकिशन मकवाना (44) से पूछताछ की. मकवाना ने कबूल किया कि वह तनाव और अदालती मामलों से परेशान था. उसके पिता की मृत्यु ने उसे और तोड़ दिया था. वह आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन 'कॉज ऑफ डेथ' यानी मृत्यु का कारण सुसाइड न आए, इसलिए उसने एक्सपेरिमेंट की प्लानिंग बनाई.
इसके लिए उसने अमेज़न ऐप से 'सोडियम नाइट्राइट' मंगवाया, लेकिन पत्नी को पता चलने पर उसने ज्यादातर पाउडर नष्ट कर दिया. हालांकि, हरिकिशन ने कुछ पाउडर छिपाकर रख लिया और इसका प्रयोग अपने मूक-बधिर पड़ोसी कनुभाई पर किया, ताकि वह बच भी जाए तो कुछ न बता सके.
9 फरवरी को हरिकिशन ने कनुभाई को जीरा सोडा की बोतल में सोडियम नाइट्राइट मिलाकर दिया. उधर, कनुभाई ने इसे योगेश और रविंद्र के साथ बांट लिया, क्योंकि वह हमेशा अपने दोस्तों से खाना-पीना शेयर करता था. तीनों ने इसे पीया और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई. सभी की मौत हृदय गति रुकने से हुई.
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम, विसरा और घटनास्थल से एकत्र नमूनों को FSL भेजा. 25 फरवरी को आई रिपोर्ट में सोडियम नाइट्राइट की मौजूदगी पाई गई. सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और जिला अपराध शाखा की जांच से हरिकिशन पर शक गहराया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











