
खुद की शादी में दुल्हन ने किया गजब का डांस, स्टेप्स देख दूल्हा भी रह गया हैरान, वायरल वीडियो
AajTak
शादी का जश्न हमेशा खास और यादगार बनाने की कोशिश की जाती है। कई कपल्स इस दिन एक-दूसरे को चौंकाने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। कोई अपने प्यार का इज़हार चिट्ठियों से करता है तो कोई अलग अंदाज अपनाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपने दूल्हे को शादी के दिन धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से सरप्राइज कर दिया.
शादी के मौके पर जब दूल्हा-दुल्हन की खुशियां सामने आती हैं, तो यह मान्यता और मजबूत हो जाती है कि जोड़ियां सचमुच ऊपर से बनती हैं. हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो में दुल्हन ने स्टेज पर ऐसा डांस किया कि हर किसी का दिल जीत लिया.
वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे के पास बैठी नजर आती है. तभी फिल्म कभी खुशी कभी गम का गाना ‘दीवाना है वो देखो, बेकरार वो’ बजते ही अचानक उठती है और स्टेज पर जाकर पूरे जोश से डांस करने लगती है. खास बात ये रही कि उसने अपने वजन की बिल्कुल परवाह नहीं की और अपनी खुशी को खुलकर जाहिर किया.
प्रैक्टिस का कमाल
वीडियो देखकर साफ झलकता है कि दुल्हन कावी ने इस गाने के लिए खास प्रैक्टिस की थी. स्टेज पर उसके रिश्तेदार भी आकर डांस में साथ देते हैं, जिससे माहौल और भी मजेदार हो जाता है. चाहे यह सगाई हो या शादी का फंक्शन, दूल्हे के चेहरे की मुस्कान सबकुछ बयां कर रही थी.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन के इस परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहा है. परिवारवाले भी तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं. पहले जहां शादी के दिन दुल्हन का डांस करना आम नहीं माना जाता था, वहीं अब इस तरह के परफॉर्मेंस नए ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












