
क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करो हाई रिटर्न मिलेगा...शख्स को लगा दिया 48 लाख का चूना
AajTak
ठाणे में एक शख्स के साथ क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. यहां 38 साल के व्यक्ति से निवेश के नाम पर 47.47 लाख रुपये लूट लिए गए.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स के साथ क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि यहां 38 साल के व्यक्ति से निवेश के नाम पर 47.47 लाख रुपये लूट लिए गए.
एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने 22 फरवरी से 17 मार्च के बीच डोंबिवली शहर के निवासी पीड़ित को व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए संपर्क किया और उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर हाई रिटर्न का वादा किया. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा करने के लिए राजी किया.
हालांकि,उन्हें इंवेस्टमेंट पर कोई रिटर्न नहीं मिला और वह अपना भी चला गया.पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी(आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की और इस फ्रॉड से जुड़ी एक कंपनी की पहचान की है.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक लेनदेन, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप खातों का पता लगा रही है. उन्होंने कहा,'हम अपराधियों का पता लगाने के लिए सुराग जुटाने और डिजिटल फुटप्रिंट की पुष्टि करने पर काम कर रहे हैं.'ठाणे पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन निवेश योजनाओं के बारे में सतर्क रहने और वित्तीय लेनदेन करने से पहले डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की वैधता की पुष्टि करने का आग्रह किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










