
क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर को मिला रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता
AajTak
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है. क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अनगिनत रिकॉर्ड्स बनाए. सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी (सोमवार) को होने जा रहा है. इस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह से पहले अयोध्या शहर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए कई गणमान्य लोगों को न्योता दिया गया है. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत हजारों लोग शामिल होंगे.
सचिन तेंदुलकर भी मिला न्योता
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है. क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने अपने करियर में अनगिनत रिकॉर्ड्स बनाए थे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लगभग 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें तीन हजार वीवीआईपी शामिल हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भी शामिल होने की उम्मीद है.
50 साल के सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 34 हजार 357 रन बनाए. इस दौरान सचिन के बल्ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले. सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 201 विकेट अपने नाम किए. सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए कुल छह 6 वर्ल्ड कप में भाग लिया. साल 2011 का वर्ल्ड कप सचिन के लिए काफी यादगार रहा था, जहां एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने खिताबी जीत हासिल की. सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
मेहमानों को दिए जाएंगे ये उपहार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







