
क्या MSP की कानूनी गारंटी ही है समस्या का हल? समझें- NDA और UPA सरकार में किसानों को क्या मिला
AajTak
किसान लंबे वक्त से एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं. एमएसपी की सिफारिश करने वाली केंद्रीय एजेंसी सीएसीपी ने भी एमएसपी को कानूनी दायरे में लाने की सिफारिश की थी.
Farmers Protest MSP Demand: किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए 'दिल्ली चलो मार्च' का आज दूसरा दिन है. हालांकि, किसान अब तक दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं. किसान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली की बॉर्डर सील हैं. साथ ही किसानों पर आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल भी किया जा रहा है.
दिल्ली चलो मार्च का आह्वान दो किसान संगठन- संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से किया गया था. दावा है कि इसमें 200 से ज्यादा किसान संगठनों का साथ मिला है.
प्रदर्शन कर रहे किसानों की सबसे बड़ी मांगों में से एक एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की भी है. किसान संगठनों का दावा है कि सरकार ने उनसे एमएसपी की गारंटी पर कानून लाने का वादा किया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका.
एमएसपी असल में फसल की एक गारंटीड कीमत होती है, जो किसानों को मिलती है. भले ही उस फसल की कीमत बाजार में कम ही क्यों न हो. एमएसपी सरकार की एक नीति है, जो 1960 के दशक से चली आ रही है. कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट एंड प्राइसेस (CACP) फसलों पर एमएसपी तय करती है. साल 2018 में सीएसीपी ने एमएसपी को कानूनी दायरे में लाने की सिफारिश की थी. हालांकि, सिफारिश और मांग के बावजूद एमएसपी को अब तक कानून के दायरे में नहीं लाया गया है.
क्या ऐसा हो सकता है?
एमएसपी को कानूनी दायरे में लाने का वादा पूरा करना न सिर्फ फायदेमंद है, बल्कि चुनौतीभरा भी है. अभी एमएसपी का फायदा सिर्फ 6 से 20 फीसदी किसानों को ही मिलता है, लेकिन एमएसपी के कानून बन जाने से इसका फायदा सभी किसानों को मिलने की उम्मीद है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






