
क्या किसी इंसान का हाथ सच में ढाई किलो का हो सकता है?
AajTak
सनी देओल का वो फेमस डायलॉग तो सबने सुना है, ‘ढाई किलो का हाथ’… लेकिन क्या एक इंसान का सच में ढाई किलो का हाथ हो सकता है?
बॉलीवुड एक्टर, सनी देओल का फेमस डायलॉग आपने सुना ही होगा, जिसमें सनी देओल कहते हैं... जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है. हालांकि यह डायलॉग काफी पुराना हो गया है पर इसका क्रेज अभी भी लोगो में बना हुआ है. आज हम जानेंगे कि क्या सच में एक इंसान का हाथ ढाई किलो का हो सकता है?
आपके अंदाजे से ज्यादा हो सकता है किसी के हाथ का ?
आदमी के बॉडी पार्ट का वजन उसके शरीर के पूरे भार पर निर्भर करता है, यह हर इंसान में अलग हो सकता है, इसलिए इसे एकदम सही बताना संभव नहीं है. बताया जाता है कि किसी इंसान के हाथ दिखने में चाहे छोटे क्यों ना हो पर उसके हाथ का वजन केवल दिखने से नहीं मालूम नहीं होता है. हमें किसी के हाथ भले ही छोटे दिखते हो लेकिन इनमें मांसपेशियों (बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और डेल्टॉइड्स) होती है, जो इनका वजन बढ़ाती है.
क्या सच में ढाई किलो का हो सकता है हाथ?
कुछ रिपोर्ट्स बताती है कि एक इंसान का पूरा हाथ( ह्यूमन आर्म) उसके शरीर के वजन का लगभग 5 से 6.5% तक हो सकता है. अगर किसी इंसान का वजन करीब 68 किलो है, तो उसका एक हाथ लगभग 3.4 से 4.3 किलो का हो सकता है.अगर इंसान का वजन 90 किलो है, तो एक हाथ का वजन लगभग 4.5 से 5.9 किलो तक हो सकता है. इसका मतलब ये है इंसान के एक पूरे हाथ का वजन ढाई किलो ही नहीं बल्कि उससे ज्यादा भी हो सकता है.
इंसान के पांव का कितना होता है वजन?

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












