
क्या आपका पार्टनर भी करने लगा है शक, इन तरीकों से जीतें भरोसा
AajTak
भरोसा किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी होता है, खासकर पति-पत्नी के रिश्ते में इसका मजबूत होना और भी जरूरी है. कई बार लोग शक की वजह से अपने पार्टनर का फोन तक चेक करने लगते हैं.
पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है. यह रिश्ता जितना खूबसूरत है, उतना ही नाजुक भी होता है जिसमें शक की एक छोटी सी लहर भी रिश्ते की मिठास को कढ़वा कर देती है. अक्सर ऐसा होता है जब लोग शक की वजह से अपने पार्टनर का फोन चेक करने लगते हैं. वास्तव में पार्टनर का फोन चेक करने की इच्छा कई वजहों से हो सकती है जैसे पार्टनर के प्रति इनसिक्योरिटी, ट्रस्ट इश्यूज और पिछले रिश्ते में खराब अनुभव. लेकिन वास्तव में कई महिलाओं और पुरुषों को अपने पार्टनर का फोन चेक करने की आदत होती है और वो कई बार वो इसी फिराक में रहते हैं.
तो क्या रिश्ते में एक साथी का दूसरे का फोन चेक करना जायज है? 'दैट कल्चर थिंग' से जुड़ीं साइकोलॉजिस्ट और एग्सिक्यूटिव कोच गुरलीन बरुआ कहती हैं, 'आम तौर पर रिश्ते में एक साथी का दूसरे का फोन चेक करना स्वीकार्य नहीं है भले ही उन्हें इसकी अनुमति हो. यह इश्यू बहुत कॉम्प्लिकेटेड है और इसमें कई जरूरी फैक्टर्स पर ध्यान देना जरूरी है.'
वह कहती हैं कि भरोसा किसी भी स्वस्थ रिश्ते की आधारशिला है. पार्टनर का फोन चेक करना इस भरोसे और एक-दूसरे के प्रति स्वाभाविक विश्वास को कमजोर करता है. गोपनीयता जरूरी है और इन सीमाओं का उल्लंघन करने से रिश्ते को नुकसान हो सकता है.
रिश्ते में बढ़ सकता है अविश्वास
उन्होंने आगे कहा, 'पार्टनर का फोन चेक करने से संदेह और आशंका का वो साइकल शुरू हो सकता है जो कभी खत्म नहीं होता बल्कि बढ़ता जाता है, जिससे आगे चलकर पार्टनर को हमेशा इन्सिक्योरिटी रहती है और कई बार उसकी हरकतें आक्रामक भी हो सकती हैं. '
पार्टनर का फोन चेक करने की आदत जुनून बन सकती है, खासकर अगर रिलेशनशिप ओसीडी (ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर) जैसी स्थितियों से घिरने लगे. इससे जुनून, परेशानी और मजबूरी का चक्र शुरू हो जाता है जो मानसिक स्वास्थ्य और रिश्ते दोनों को काफी हद तक प्रभावित करने लगता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










