
क्या अभी कार खरीदने के लिए है मुनासिब वक्त? आपके मन में भी होंगे ये 5 सवाल
AajTak
कोरोना संकट की वजह से अप्रैल और मई में कार की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई. कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की वजह से शोरूम बंद रहे, जिससे बिक्री प्रभावित हुई. लेकिन अब ऑटोमोबाइल्स कंपनियों का कहना है कि जून के अंत तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है.
कोरोना संकट की वजह से अप्रैल और मई में कार की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई. कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की वजह से शोरूम बंद रहे, जिससे बिक्री प्रभावित हुई. लेकिन अब ऑटोमोबाइल्स कंपनियों का कहना है कि जून के अंत तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. (Photo: Getty Images) ऑटो कंपनियों की मानें तो जुलाई से कारों की बिक्री पटरी पर लौट सकती है. लेकिन इन सबके बीच ग्राहकों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या अभी कार खरीदने के लिए मुनासिब वक्त है? क्या उन्हें अभी कार खरीदनी चाहिए या फिर कुछ महीने इंतजार करना चाहिए? इस तरह के सवालों के पीछे पांच अहम कारण हैं. 1. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका: देश अभी कोरोना की दूसरी लहर की चपेट से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाया है. जबकि तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. ऐसे में अभी कार खरीदना सही बेहतर फैसला नहीं होगा, खासकर मध्यवर्गीय परिवार को अभी कुछ महीने इंतजार करना चाहिए. (Photo: Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












