
कौन हैं Vidwath Kaverappa? दिलीप ट्रॉफी फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच', फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैचों में 49 विकेट
AajTak
Vidwath Kaverappa: घरेलू क्रिकेट में इन दिनों एक क्रिकेटर विद्वत कवेरप्पा के नाम की धूम मची हुई है. विद्वत कवेरप्पा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैचों में 49 विकेट लिए हैं. ऐसे में वो टीम इंडिया में आने वाले समय में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
Who is Vidwath Kaverappa: विद्वत कवेरप्पा.... क्रिकेट फैन्स ने शायद ये नाम ना सुना हो, पर इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में धूम मचा रखी है. विद्वत कवेरप्पा को डेब्यू किए हुए एक साल से ऊपर का ही समय हुआ है. ऐसे में वह जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, वो आने वाले समय में टीम इंडिया के स्कवॉड का भी हिस्सा हो सकते हैं.
विद्वत ने दिलीप ट्रॉफी फाइनल (Duleep Trophy 2023) के मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर से खेलने वाले विद्वत ने साउथ जोन की ओर से खेलते हुए घातक गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 19 ओवर्स किए और 5 ओवर मेडन करते हुए 53 रन देकर वेस्ट जोन के 7 विकेट झटके. इसमें चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी शामिल रहे.
नतीजतन वेस्ट जोन की टीम 146 रनों पर लुढ़क गई. इसके बाद साउथ जोन की मैच में पकड़ जबरदस्त हो गई. ये विद्वत की गेंदबाजी का ही कमाल था कि साउथ जोन ने मैच को 75 रनों से जीता. वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
12 फर्स्ट क्लास मैचों में 49 विकेट
25 फरवरी 1999 को जन्मे विद्वत ने 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 49 विकेट लिए थे. वहीं उन्होंने 8 लिस्ट ए मैचों में भी 17 विकेट लिए थे. इसके अलावा वह 8 टी20 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विद्वत की खास बात यह है कि वह गेंद को विकेट के दोनों ओर मूव करवा सकते हैं.
हॉकी के फील्ड में आजमा चुके हैं हाथ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







