
कौन हैं स्टीफन मिलर, अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का जिन्हें कहा जा रहा 'मास्टरमाइंड'
AajTak
कहा जाता है कि मिलर का व्हाइट हाउस में बड़ा रुतबा है. वह अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और नीतिगत मामलों के डिप्टी डायरेक्टर हैं. ट्रंप ने जब कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे तब वहां मिलर भी मौजूद थे. बता दें कि इस आदेश में ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने और मैक्सिको सीमा पर सख्ती करने समेत कई फैसले लिए थे.
राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. चुनाव प्रचार में भी ट्रंप ने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था और कहा था कि ये लोग अमेरिका को बर्बाद कर रहे हैं. अब अमेरिकी विमान से अवैध लोगों को चिह्नित करके उन्हें उनके देश में डिपोर्ट कर रहे हैं. इसमें 104 अवैध भारतीय प्रवासी भी शामिल हैं. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर इतने हमलावर क्यों हैं. उनकी इस रणनीति के पीछे किसका हाथ है और क्यों अमेरिका में ये एक बड़ा मुद्दा है.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की इस नीति के पीछे जो मास्टरमाइंड है उसका नाम है स्टीफन मिलर. 39 साल के मिलर धुर कंजर्वेटिव रिपब्लिकन हैं. मिलर ने ही ट्रंप के पहले कार्यकाल में कई कड़े नियम बनाए थे. इसमें आप्रवासी परिवारों को अलग करना भी शामिल था.
कौन हैं स्टीफन मिलर
कहा जाता है कि मिलर का व्हाइट हाउस में बड़ा रुतबा है. वह अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और नीतिगत मामलों के डिप्टी डायरेक्टर हैं. ट्रंप ने जब कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे तब वहां मिलर भी मौजूद थे. बता दें कि इस आदेश में ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने और मैक्सिको सीमा पर सख्ती करने समेत कई फैसले लिए थे.
यह भी पढ़ें: कनाडा से सस्ता सोना और तेल, मेक्सिको से फल-सब्जी, अरबों का है खेल! ऐसे ही नहीं पलटी मार गए ट्रंप

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









