
कौन हैं ये लोग?... 250 साल पुराने शवों के साथ गुजारते हैं रात, नहीं करते अंतिम संस्कार
AajTak
इंडोनेशिया के पपुआ प्रांत में दानी आदिवासी अपने पूर्वजों के शवों को ममी बनाकर संरक्षित रखते हैं और उनके साथ रात बिताते हैं. यह परंपरा अब खत्म होने के कगार पर है, क्योंकि ईसाई मिशनरीज के प्रभाव से दफनाने की प्रथा बढ़ रही है.
क्या कोई शख्स काफी पहले मर चुके अपने किसी रिश्तेदार के शरीर के अवशेषों के साथ रात गुजार सकता है. यह सुनकर ही डरावना लगता है. ऐसा लगता है जैसे किसी डरावनी फिल्म का दृश्य हो. लेकिन, इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो अपने रिश्तेदार या नजदीकी सगे-संबंधियों के शवों को संरक्षित रखते हैं और उनके साथ रात भी गुजराते हैं.
इंडोनेशिया के पपुआ प्रांत में कुछ ऐसे आदिवासी कबीले रहते हैं. जिनकी परंपराएं काफी अजीबोगरीब हैं. इनके बारे में सुनकर भी डर लगता है. ये लोग पहले तो अपने कबीले के बुजुर्ग मुखिया की मौत के बाद उनके शरीर का अंतिम संस्कार नहीं करते हैं. न तो इन्हें जलाया जाता है और न ही इन्हें दफनाया जाता है. ये अपने पूर्वजों के शवों को धुएं से संरक्षित ममी इसकी ममी बना लेते हैं, जो सैकड़ों सालों तक सुरक्षित रहता है.
पूर्वजों को ममी बनाकर रखते हैं येलोग पपुआ में रहने वाले ये आदवासी दानी जनजाति से हैं. ये लंबे समय से अपने मृत रिश्तेदारों के शवों को ममी बनाकर उनके साथ रात बिताना पसंद करते हैं. इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत के एक सुदूर गांव वोगी में ये दानी आदिवासी का कबीला रहता है. येलोग अपने पूर्वजों की ममी को सुरक्षित रखने के लिए अलग से झोपड़ी बनाकर उसमें रखते हैं और इसकी रक्षा के लिए रात में वहां जाकर सोते भी हैं.
इन आदिवासियों ने अपने 250 साल पुराने पूर्वजों के शवों को धुएं से कालाकर उसकी ममी बनाकर अभी तक सुरक्षित रखा है. अधिकतर संरक्षित शव उनके कबीले के सरदारों के हैं. जिसने करीब 250 साल पहले शासन किया था. इनका लक्ष्य ममी बनाने की पुरानी दानी परंपरा को संरक्षित करना है. दानी आदिवासी अपने लोगों के शवों को मृत्यु के बाद धुएं के साथ संरक्षित करके रखते हैं.
संरक्षित किये गए शवों को पंखों, सुअर के दांतों और अलग-अलग तरह के चीजों से सजाकर रखा जाता है. फिर इसे जिस झोपड़ी में रखा जाता है, वहां आग जलाई जाती है. इसे "होनाई" के नाम से जाना जाता है.
कैसे शवों को ममी बनाते हैं दानी लोग शवों को ममी बनाने के लिए दानी लोग पहले उसे धूप में सुखाते हैं. फिर एक गुफा में ले जाकर छिपा देते हैं. इसके बाद शवों को गर्म धुएं के संपर्क में लाया जाता है और शव में छेद करके उसके अंदर के वसा को तरल कर बाहर निकाला लिया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में महीनों लग जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










