
कोवैक्सीन को कोविशील्ड से कम असरदार बताने पर भड़की भारत बायोटेक
AajTak
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के असर पर हाल में आए स्टडी को खारिज किया है. कंपनी का कहना है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड के असर को जांचने वाली स्टडी में कई खामियां हैं.
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के असर पर हाल में आए स्टडी को खारिज किया है. कंपनी का कहना है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड के असर को जांचने वाली स्टडी में कई खामियां हैं. दरअसल, एक हालिया स्टडी में कोवैक्सीन को कोविशील्ड के मुकाबले कम असरदार बताया गया है. भारत बायोटेक ने इस अध्ययन को अवैज्ञानिक और पूर्वाग्रहों पर आधारित बताकर खारिज कर दिया है. कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह जुलाई में कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के डेटा को सार्वजनिक करेगी. भारत बायोटेक ने जारी बयान में कहा, 'भारत में बने टीकों के असर को लेकर हाल ही में आई स्टडी में कई खामियां हैं. जर्नल में कोवैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड को ज्यादा असरदार बताया गया है.' वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय अध्ययन में वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिक्रियाओं को लिया गया है. जर्नल में प्रकाशित स्टडी में आंकड़ों और वैज्ञानिकता का अभाव है. यह पहले से 'तय परिकल्पना' पर आधारित है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












