
कोविशील्ड v/s कोवैक्सीन v/s स्पुतनिकः कौन सी वैक्सीन कितनी असरदार, क्या हैं साइड इफेक्ट्स?
AajTak
भारत बायोटेक ने मंगलवार को कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा सरकार को सौंप दिया है. ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पुतनिक, इन तीनों में से कौनसी वैक्सीन कितनी असरदार है.
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है और वैक्सीनेशन की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है. कोवैक्सीन बना रही भारत बायोटेक ने मंगलवार को तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा सरकार को सौंप दिया है. तीसरे फेज के ट्रायल में कोवैक्सीन 77.8% तक असरदार पाई गई है. ऐसे में एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि भारत में इस्तेमाल हो रही कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पुतनिक-V, इन तीनों में से कौन सी वैक्सीन कितनी असरदार है. इन तीनों वैक्सीन को कौन बना रहा है? कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है. इसे भारत बायोटेक बना रही है. कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने तैयार किया है. भारत में इसे सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है. वहीं, स्पुतनिक-V को रूस के गामालेया इंस्टीट्यूट ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) की फंडिंग से बनाया है. भारत में इसका प्रोडक्शन हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लैब कर रही है.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







