
कोरोना के खिलाफ जंग में DRDO, 5 शहरों में तैयार कर रहा 3,500 से ज्यादा बेड
AajTak
पटना के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी डीआरडीओ 750 बेड की व्यवस्था कर रहा है. इनमें से 300 बेड वाले कोविड हॉस्पिटल को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में खोल दिया गया है.
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अस्पतालों पर खासा लोड बढ़ गया है और ज्यादातर अस्पतालों में मरीजों की भर्ती के लिए बेड खाली नहीं बचे हैं. ऐसे में मरीजों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में बेड तैयार किए जा रहे हैं. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) इस संबंध में खासा योगदान कर रहा है. वह 5 शहरों में 3,500 से ज्यादा बेड तैयार कर रहा है. डीआरडीओ ने कोरोना मरीजों के लिए 250 बेड की क्षमता वाले कोरोना अस्पताल की तत्काल व्यवस्था की है, जबकि इसे बढ़ाकर यह संख्या 500 तक पहुंचा दी जाएगी. डीआरडीओ की ओर से तैयार किए गए 250 बेड मरीजों के लिए खोल दिए गए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










