कोरोना: इम्यूनिटी के लिए कितने दिन खा सकते हैं विटामिन डी 3 व मल्टी विटामिन
AajTak
Vitamin D3 -Multi Vitamin Use: ऐसा देखा गया है कि कोरोना से बचने के चक्कर में लोग विटामिन डी3, कैल्शियम, जिंक और मल्टी विटामिन ले रहे हैं. लेकिन इसका एक कोर्स होता है, जिसे फॉलो करना चाहिए.
कोरोना की दूसरी लहर से लोग परेशान हैं, अपने बचाव के लिए वो तमाम तरीके अपना रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कोरोना से बचने के चक्कर में विटामिन डी3, कैल्शियम, जिंक और मल्टी विटामिन लेने का एक कोर्स होता है. अगर आप उसे नहीं फॉलो कर रहे हैं तो ये नुकसानदायक भी हो सकते हैं. जानिए किस दवा का क्या कोर्स होता है. पीजीआई लखनऊ के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ नवीन गर्ग ने aajtak.in ने इम्यूनिटी बूस्टर के कोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि लोगों को ये जरूर पता होना चाहिए कि चाहे विटामिन सी या डी हो या मल्टी विटामिन का एक माह का कोर्स होता है. यही नहीं जिंक का ज्यादा इस्तेमाल भी हानिकारक है. उन्होंने बताया कि मल्टी विटामिन सिर्फ एक माह तक अधिकतम खानी चाहिए. वरना ये शरीर के विभिन्न अंगों के लिए नुकसानदेह है. इसके अलावा जो लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा च्यवनप्राश खा रहे हैं, उनमें शुगर और हार्ट की बीमारियां बढ़ रही हैं. ध्यान रहे कि हमें काढ़ा से लेकर कोई भी इम्यूनिटी बूस्टर एक निश्चित अवधि से ज्यादा नहीं लेना है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












