
कोटा में छात्रों पर दोहरा बोझ! कोचिंग के साथ डमी स्कूलों से भी कर रहे पढ़ाई
AajTak
कोटा के जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने पीटीआई को बताया कि हमने यह भी देखा है कि कुछ छात्र जिन्होंने डमी स्कूलों में दाखिला लिया है, वे प्रवेश परीक्षा में पास तो होते हैं, लेकिन बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं जोकि आईआईटी में प्रवेश के लिए यही एक शर्त होती है. इसी कारण छात्र दोहरे बोझ के नीचे रहते हैं.
इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर साल 2.5 लाख से अधिक छात्र कोटा आते हैं. बिजी शेड्यूल, कड़ा कंपटीशन, बेहतर करने का लगातार दबाव, माता-पिता की अपेक्षाओं का बोझ और घर की याद वहां के छात्रों के आम संघर्षों में से हैं.
यहां इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले करोड़ों छात्र डमी स्कूलों में प्रवेश लेना पसंद करते हैं ताकि वे पूरी तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें. डमी स्कूलों में दाखिले के बाद छात्रों को कक्षाओं में हिस्सा लेने की आवश्यकता नहीं है और वे सीधे बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
एक छात्रा ने पीटीआई को बताया कि कई छात्र अपने गृहनगर के डमी स्कूल में दाखिला लेते हैं ताकि वे बोर्ड परीक्षा से दो महीने पहले घर वापस जा सकें. कोचिंग पाठ्यक्रम भी तब तक खत्म हो जाते हैं. फिर दो महीने बोर्ड परीक्षाओं के लिए समर्पित होते हैं और फिर मुख्य परीक्षा के लिए रिवीजन करते हैं.
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे रुड़की के हर्षवर्धन ने भी अपने गृहनगर के एक डमी स्कूल में दाखिला लिया है. उन्होंने कहा कि स्कूल में अटेंडेंस की कोई समस्या नहीं है और छात्रों से किसी इंटरनल एग्जाम में शामिल होने की भी उम्मीद नहीं की जाती है.
कोटा में खुले हैं कई डमी स्कूल
कोटा शहर का आलम यह है कि यहां अलग-अलग डमी स्कूलों के पोस्टर पूरे शहर में फैले हुए हैं. इनमें 15,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक के रेट भी लिखे हैं. दरअसल डमी स्कूल उन बोर्डों के आधार पर अलग-अलग दरें लेते हैं जिनसे वे संबद्ध हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










