
कोटा में कौन-सा छात्र तनाव में है? यूं पता लगाएगी पुलिस, हेड गर्ल-बॉय को सौंपी जिम्मादारी
AajTak
कोटा में तनाव या डिप्रेशन से ग्रस्त छात्रों की पहचान के लिए कोटा पुलिस ने कमाल का आइडिया निकाला है. पुलिस की पहल है कि कोचिंग में 40-40 छात्रों का समूह बनाया जाएगा और उनकी मॉनिटिरिंग की जाएगी.
कोटा में स्टूडेंट सुसाइड और लापता मामलों को रोकने के लिए प्रशासन कई कदम उठा रहा है. चाहे छात्रों से सीधा संवाद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना हो या 'डिनर विद कलेक्टर' की पहल. बावजूद इसके शिक्षा से होने वाली कोटा की पहचान अब स्टूडेंट सुसाइड, डिप्रेशन और छात्रों के लापता होने से होने लगी है. इसे बदलने के लिए कोटा प्रशासन ने अब हॉस्टल और होटल चालकों के लिए गाइडलाइन जारी की है और डिप्रेशन का शिकार हो रहे छात्रों की पहचान करने के लिए कमाल का आइडिया निकाला है.
40 छात्रों के ग्रुप में होगा एक हेड
कोटा में हर साल लाखों छात्र पढ़ने आते हैं. ऐसे में कोचिंग और हॉस्टल द्वारा तो छात्रों पर नजर रखी ही जाती है, लेकिन छात्रों के साथ पढ़ने या रहने वाले उनके दोस्त उन्हें सबसे अच्छे से समझते हैं. इसीलिए पुलिस द्वारा यह प्लान बनाया गया है कि 40-40 छात्रों का एक ग्रुप बनाया जाएगा. हर ग्रुप की एक हेड गर्ल या हेड बॉय होगा. इस तरह से छात्रों की मॉनिटिरिंग की जाएगी. बता दें कि शुक्रवार को आईजी रविदत्त गौड़ और एसपी डॉक्टर अमृता दुहन ने कोचिंग संस्थान संचालकों प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में यह आइडिया अमल लाने का फैसला किया है. मीटिंग के दौरान छात्रों के 40-40 का ग्रुप बनाने की सारी प्लानिंग की गई है.
कोचिंग इलाकों में भी लगाए जाएंगे सीसीटीवी
इसके अलावा मीटिंग में यह भी तय हुआ कि कोचिंग संस्थानों हॉस्टल के बाहर शिकायत बॉक्स लेंगे जिसमें छात्र अपनी बात कह सकेंगे. साथ ही कोचिंग इलाके में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे. इसमें कोचिंग एरिया में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा में आत्महत्या के कारणों पर बात हुई है.
समय से खुलेंगी और बंद होंगी दुकानें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










