
कैसे नशे में इस शख्स ने 11 हजार से बनाए 20 लाख रुपये?
AajTak
शख्स ने इंटरव्यू में कहा कि उस दिन मेरे पास 14-15 हजार रुपये ही थे. मैं दोस्तों संग बीयर पी रहा था. तभी हम टहलते हुए रेसकोर्स के अस्तबल पहुंच गए.
किस्मत कब चमक जाए, कोई नहीं कह सकता. कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ, जिसने शराब के नशे में रेस में एक घोड़े पर दांव पर लगा दिया. जिस घोड़े पर उसने दांव लगाया, उसके रेस जीतने के दूर-दूर तक कोई चांस नहीं थे. लेकिन आखिर में 'चमत्कार' हो गया और शख्स लखपति बन गया. जीत के बाद उसका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, ये घटना ऑस्ट्रेलिया की है. जहां जारोड (Jarrod) नाम के शख्स ने हॉर्स रेसिंग में एक घोड़े पर 11 हजार रुपये का दांव लगाकर करीब 20 लाख रुपये (£20,000) जीत लिए. दिलचस्प बात यह है कि जारोड ने ये दांव नशे में और अनमने ढंग से लगाया था. इतना ही नहीं उस घोड़े के रेस जीतने के चांस ना के बराबर थे, क्योंकि वो रेस में 180-1 से पीछे चल रहा था.
दांव लगाने के बाद जारोड को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो इनाम जीत पाएगा. लेकिन रेसकोर्स में अनाउंसमेंट में बतौर विजेता आश्चर्यजनक रूप से अपना नाम सुनकर जारोड की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस बारे में बीते शुक्रवार को जारोड ने एक इंटरव्यू दिया, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है.
ये भी पढ़ें- हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, बस 4 दिन काम, 70 कंपनियों ने किया ऐलान
Racing.Com को दिए इंटरव्यू में जारोड ने कहा कि उस दिन मेरे पास 14-15 हजार रुपये ही थे. मैं दोस्तों संग बीयर पी रहा था. तभी हम टहलते हुए रेसकोर्स के अस्तबल पहुंच गए. वहां हमने खेल-खेल में एक घोड़े पर दांव लगा दिया. पैसे कम पड़े तो सबने थोड़े-थोड़े मिला लिए. आखिर में पता चला कि हमारे हॉर्स ने £20,000 से अधिक का इनाम जीत लिया. इंटरव्यू में जारोड ने कहा कि यह सब मेरी मां और पिता के लिए है.
Hilarious 'interview of the year’ sees punter win £20,700 after putting all his money on horse he bought when drunk https://t.co/H6yKMIcn6u

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











