
कैसे इतना शक्तिशाली हो गया था रावण? ज्योतिषाचार्य ने समझाया जन्मकुंडली का पूरा गणित
AajTak
विश्रवा की दूसरी पत्नी दैत्यराज सुमाली की पुत्री कैकसी थी. रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और सूर्पणखा इन्हीं की संतानें थीं. ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भांबी कहते हैं कि रावण दो अलग संस्कृतियों की संतान था और इसीलिए ये अद्वितीय है और महाशक्तिशाली था.
रावण दुनिया का सबसे बड़ा पंडित, महाविद्वान और महा अभिमानी था. ब्रह्माजी के पुत्र पुलस्त्य ऋषि थे और उनके पुत्र का नाम विश्रवा हुआ. विश्रवा की दो पत्नियां थीं. उनकी पहली पत्नी भारद्वाज की पुत्री देवांगना थी जिसका पुत्र कुबेर था. विश्रवा की दूसरी पत्नी दैत्यराज सुमाली की पुत्री कैकसी थी. रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और सूर्पणखा इन्हीं की संतानें थीं. ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी कहते हैं कि रावण दो अलग संस्कृतियों की संतान था और इसीलिए ये अद्वितीय है और महाशक्तिशाली था. रावण को शास्त्रों की बहुत जानकारी थी. वो वेदों का ज्ञाता था. ग्रहों से लेकर वनस्पति जगत की छोटी से छोटी बात उसके दिमाग में समाई थी और जब किसी की जानकारी का स्तर इतना बढ़ जाता है तो वो महा अभिमानी हो जाता है. रावण का अहंकार ही उसका एकमात्र दोष था. आइए आज आपको रावण की कुंडली और उसके चरित्र के बारे में बताते हैं. रावण की कुंडली सिंह लग्न की कुंडली है. सूर्य सिंह लग्न का स्वामी होता है और इसी कारण रावण बेहद शक्तिशाली था. सूर्य के साथ यहां बृहस्पति भी है. बृहस्पति यहां पंचम और अष्टम भाव का स्वामी है. पंचम भाव में बृहस्पति के होने से रावण किसी पूर्व जन्म के कारण पैदा होता है. जबकि कुंडली के अष्टम भाव में गुरु की उपस्थिति इंसान को गुप्त विद्याओं का मालिक बनाती है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










