
कैंसर ऑपरेशन में डॉक्टरों की चूक... मरीज का प्राइवेट पार्ट गलती से हटाया, रिपोर्ट आई तो उड़ गए होश
AajTak
डॉक्टरों के वकील जोएल स्टीड का कहना है कि रॉल्स को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि अगर कैंसर ब्लैडर से फैलता है, तो इलाज के दौरान उनका पेनिस हटाना पड़ सकता है.
मेडिकल इतिहास में कई ऐसे केस दर्ज हैं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाता है. कई बार डॉक्टरों की छोटी-सी चूक मरीज की पूरी जिंदगी बदल देती है. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्सास का है, जो एक बार फिर चर्चा में है.
टेक्सास के हर्शेल रॉल्स ब्लैडर कैंसर का इलाज करा रहे थे, लेकिन जब वह ऑपरेशन थिएटर से बाहर आए तो उनकी दुनिया ही उलट चुकी थी. सर्जरी के बाद पत्नी थेलेमा ने उनका हाथ पकड़कर कहा कि हनी, कैंसर खत्म हो गया है,लेकिन कुछ ही पल बाद उन्होंने वो खबर सुनाई जिसने रॉल्स की रूह तक हिला दी. उनकी पत्नी थेलेमा ने बताया कि डॉक्टरों ने तुम्हारा पेनिस हटा दिया.रॉल्स ये सुनकर गुस्से से कांप उठे.
'ना बताया, ना चेताया!'
रॉल्स और उनकी पत्नी का आरोप था कि डॉक्टरों ने कभी ये नहीं बताया कि ऑपरेशन में ऐसी नौबत भी आ सकती है. थेलेमा का कहना था कि कम से कम इतना तो कह सकते थे कि ये भी संभावना है. हम पहले से सोच-समझकर फैसला ले पाते.
डॉक्टरों ने क्या कहा
सर्जन का दावा था कि उन्हें शक हुआ कैंसर पेनिस तक फैल गया है, इसलिए उन्होंने तुरंत ये बड़ा कदम उठा लिया, लेकिन हकीकत तब सामने आई जब पैथोलॉजी रिपोर्ट में पता चला कि पेनिस टिश्यू पूरी तरह कैंसर-फ्री था.इस पूरे मामले में जिन दो डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा-जॉन एस. ड्राइडन और फरीद खौरी. उन्होंने किसी भी तरह की गलती मानने से साफ इनकार कर दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











