
'केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक को किया जाए गिरफ्तार...', नेपाल में Gen Z ने उठाई मांग, दिया धरना
AajTak
नेपाल में 'Gen Z' आंदोलन से जुड़े युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालीन गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग की है. उनका आरोप है कि बीते 8 सितंबर को प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में दोनों की सीधी भूमिका रही, जिसमें 19 लोगों की मौत हुई थी.
नेपाल में 'Gen Z' आंदोलन से जुड़े युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालीन गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग की है. युवाओं का आरोप है कि 8 सितंबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान गोलीबारी में इन दोनों नेताओं और काठमांडू के तत्कालीन मुख्य जिला अधिकारी छबी रिजाल की सीधी भूमिका थी. इस गोलीबारी में 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी.
काठमांडू के संवाद डबली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'Gen Z' समूह के सलाहकार डॉ. निकोलस भूषल ने कहा कि ओली, लेखक और रिजाल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. भूषल ने यह भी मांग रखी कि 1990 से अब तक सभी शीर्ष नेताओं और सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित किया जाए.
धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग
'Gen Z' कार्यकर्ताओं ने मैतीघर मंडला पर धरना भी दिया. यहीं से उन्होंने 8 सितंबर को अपने विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की थी. उनका कहना है कि जब तक ओली और लेखक गिरफ्तार नहीं किए जाते, आंदोलन जारी रहेगा.
हिंसक प्रदर्शनों में 72 मौतें
8 और 9 सितंबर को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











