
'केन्या से हार जाना पर पाकिस्तान से नहीं', अनिल कुंबले बोले- हमारे समय में बहुत प्रेशर था, पर आज...
AajTak
भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भले ही केन्या से हार जाओ पर पाकिस्तान से नहीं. भारत की पाकिस्तान से वर्ल्ड कप से पहले टक्कर एशिया कप 2023 के अलावा भारत का सामना पाकिस्तान से होगा.
Anil kumble on India vs Pakistan: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले ने इतिहास रचा था. अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट में भी कई यादगार प्रदर्शन किए थे. पाकिस्तान संग प्रतिद्वंदिता पर अनिल कुम्बले ने पुराने दिनों को याद किया. अनिल कुंबले बोले, जब वह खेलते थे तो ऐसा माना जाता था कि भले ही केन्या से हार जाना, पर पाकिस्तान से नहीं.
भारत की पाकिस्तान से वर्ल्ड कप 2023 में भिड़ंत 14 अक्टूबर को होगी. वहीं एशिया कप में भी दोनों देश खेलेंगे. इन मुकाबलों पर अनिल कुंबले ने कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए क्रिकेट मैच को एक गेम के तौर पर लेना चाहिए. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो दबाव बढ़ जाता है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि जब वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलते थे तो फैन्स चाहते थे कि केन्या से हार जाएं तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन पाकिस्तान से टीम इंडिया नही हारनी चाहिए.
अनिल कुंबले ने अपने दौर के भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में कहा, " तब खिलाड़ियों पर दबाव और अपेक्षा बहुत ज्यादा होता था. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इसी तरह से खेले गए हैं, पर जरूरी यह है कि इसे सिर्फ एक अन्य मैच के रूप में लिया जाए". अनिल कुंबले ने ये बातें Pitchside नाम की किताब के उद्घाटन के मौके पर कही. यह किताब क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर रहे अमृत माथुर ने लिखी है.
2 सितंबर को होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत
भारत 2 सितंबर को एशिया कप 2023 के मैच में श्रीलंका के पल्लेकेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. इससे पहले भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2022 टी20 विश्व कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक दूसरे से भिड़े थे. जहां विराट कोहली धमाकेदार पारी से टीम इंडिया ने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हरा दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







