
केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है सरकार, डीए पर जल्द होगा बड़ा ऐलान!
AajTak
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है. माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट की बैठक में DA पर ऐलान हो सकता है. DA सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.
केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को सरकार जल्द ही तोहफा दे सकती है. खबर है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का फैसला आने वाले सप्ताह के दौरान ले सकती है. कर्मचारी अपने डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 15 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है. माना जा रहा है कि बैठक के दौरान सरकार डीए में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है. हालांकि, अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
पहली छमाही का बढ़ना है डीए
सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. फिलहाल पहली छमाही (जनवरी-जून 2023) तक के लिए बढ़ोतरी का ऐलान होना है. साथ ही केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में भी इजाफा कर सकती है. कर्मचारी संगठन 4 फीसदी DA/DR Hike की आस लगाए हैं. अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा और केंद्रीय कर्मियों की सैलरी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
अगर सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला लेती है, तो फिर इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा. केंद्र सरकार द्वारा डीए/डीआर में सालाना जनवरी की शुरुआत से जुलाई महीने के अंत तक बढ़ोतरी करने का नियम रहा है. हालांकि, बीते कुछ वर्षों में इसमें देरी देखने को मिली है. पिछली छमाही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था. इसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी हो गया था.
कितना बढ़ सकता है डीए?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










