
कुवैत में भारतीय कामगारों से मिलने उनके कैंप पहुंचे PM मोदी, जान लीजिए खाड़ी देशों में कैसे बढ़ रही भारतीयों की साख
AajTak
भारतीय प्रवासी, पीएम मोदी के लिए खास महत्व रखते हैं, खासकर खाड़ी देशों में. उनकी यात्राओं में भारतीय श्रमिकों के साथ बातचीत और उनके कल्याण पर ध्यान दिया जाता है. ई-माइग्रेट और अन्य पहलें सुरक्षित प्रवासन सुनिश्चित करती हैं. कुवैत और अन्य खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों के अधिकारों और कल्याण के लिए समझौतों और सुधारों पर जोर दिया गया है.
दुनिया भर के देशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी पीएम मोदी के लिए एक खास महत्व रखते हैं, खासकर खाड़ी मुल्कों में. प्रधानमंत्री अभी कुवैत दौरे पर हैं, जहां प्रवासी भारतीयों की बड़ी मौजूदगी है. यहां कमोबेश 10 लाख भारतीय रहते हैं, जो आज कुवैत के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं. अपनी यात्रा के पहले दिन कुवैत में, पीएम ने गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया, जहां 90% से ज्यादा कामगार भारतीय हैं, और उनके साथ बातचीत की.
पीएम मोदी जब भी खाड़ी मुल्कों के दौरे पर जाते हैं तो वह भारतीय श्रमिकों से जरूर मुलाकात करते हैं. इसके कई उदाहरण हैं, जैसे कि 2016 में, उन्होंने सऊदी अरब के रियाद में एलएंडटी श्रमिकों से मुलाकात की थी. तब उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी के ऑल वुमेन आईटी और आईटीईएस सेंटर का भी दौरा किया था. उसी साल, प्रधानमंत्री ने कतर के दोहा में श्रमिकों के शिविर का दौरा किया.
यह भी पढ़ें: 'अरेबियन गल्फ कप' के उद्घाटन में मुख्य अतिथि बने PM मोदी, कुवैत के क्राउन प्रिंस भी रहे मौजूद
इससे पहले 2015 में, पीएम ने अबू धाबी में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया था, जहां उन्होंने अपने प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए भारत की चिंता जाहिर की थी. उन्होंने अपने शिविरों में भारतीय श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना और उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे भारत सरकार उनकी मदद कर सकती है.
ई-माइग्रेट परियोजना, जिससे विदेश में आसान हो रही भारतीयों की लाइफ
पीएम मोदी सुरक्षित कानूनी प्रवासन सुनिश्चित करने को लेकर भी लगातार काम कर रहे हैं. इस संबंध में एक अहम कोशिश ई-माइग्रेट परियोजना है जिसे 2014 में रोजगार उद्देश्यों के लिए भारतीयों के प्रवासन की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया था. इससे भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया गया और इसमें पारदर्शिता लाई गई. मसलन, इससे अथॉरिटी को भारतीय प्रवासियों का एक डेटाबेस मुहाया कराया जाता है, जिससे माइग्रेशन त्वरित और आसान होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










