
'कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है', BJP नेता तेमजेन ने किया गजब का डांस, शेयर किया Video
AajTak
बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है.
बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) अपने मजाकिया अंदाज के चलते हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनके पोस्ट लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि तमाम कलाकार एक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं.
बाद में नागालैंड की यात्रा करने वाले लोग भी इनके साथ थिरकते दिखाई देते हैं. इसी दौरान तेमजेन भी डांस करने लगे. उन्होंने इस डांस का पूरा लुत्फ उठाया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने उसके कैप्शन में लिखा है,'ये बाबुराओ का नहीं, तेमजेन का स्टाइल है. नागालैंड में कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है... आओ कभी नागलैंग में.' तेमजेन का ये डांस और वीडियो का कैप्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
उनके इस पोस्ट को अभी तक 93 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे हजारों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया है. साथ ही बहुत से लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'वर्षों तक पूर्वोत्तर राज्यों की अवहेलना की गई.
इसी कारण एक सामान्य नागरिक भी अपने इन राज्यों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता. आप जैसे जागरूक सांसद के कारण आज हम उत्तर भारतीयों को अपने पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में जानकारी मिल रही है. आपको साधुवाद.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










