
किसान के बेटे का IPO रहा सुपरहिट, 212 गुना भरा... 5 दिन में ही हो जाएगा पैसा डबल?
AajTak
KRN IPO GMP: कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में करीब 124.55% या 274 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से देखें तो लिस्टिंग पर निवेशकों के पैसे डबल होने का पूरा चांस है. जबकि इस अपर प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर है.
आईपीओ मार्केट (IPO Market) में आये दिन तहलका मच रहा है. KRN Heat Exchanger के आईपीओ ने इतिहास रच दिया है. ये आईपीओ कुल 211 गुना सब्सक्राइब हुआ है. लेकिन QIB कैटेगरी में इस IPO ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, इस कैटेगरी में कुल 253.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इससे पहले इसी महीने Bajaj Housing Finance के आईपीओ का QIB कैटेगरी कुल 222 गुना भरा है. वहीं इसी साल प्रीमियर एनर्जीस (Premier Energies) के आईपीओ का QIB कैटेगरी में 212 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
दरअसल, निवेशकों को KRN हीट एक्सचेंजर्स एंड रेफ्रिजरेशन कंपनी लिमिटेड के आईपीओ जोरदार रिटर्न की उम्मीद है. उसी को देखते हुए इस IPO को दमदार रिस्पॉन्स मिला है. इस आईपीओ को कुल 211 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, NII कैटेगरी कुल 428.01 गुना भरा है. रिटेल कैटेगरी 93.72 गुना भरा है.
ग्रे-मार्केट में मचा रहा है धमाल KRN Heat Exchanger के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में धमाल मचा रहा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में लगातार तेजी देखी जा रही है. कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में करीब 124.55% या 274 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से देखें तो लिस्टिंग पर निवेशकों के पैसे डबल होने का पूरा चांस है. जबकि इस अपर प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर है.
बता दें, KRN Heat Exchanger IPO को खुलते ही निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला. खास बात ये है कि ये इश्यू एक किसान के बेटे की कंपनी का है, जिसने अपनी मेहनत और जज्बे की दम पर छोटे से शहर से बुलंदियों का रास्ता तय किया है. राजस्थान के किसान के बेटे संतोष कुमार यादव की कंपनी अब शेयर मार्केट (Stock Market) में डेब्यू करने जा रही है.
नौकरी में नहीं लगा मन तो खड़ी कर दी कंपनी सबसे पहले बात कर लेते हैं केआरएन हीट एक्सचेंजर कंपनी के मालिक संतोष कुमार यादव के बारे में, जो कि 44 साल के हैं और राजस्थान के एक छोटे से शहर तिजारा से आते हैं. इनके पिता किसान हैं, लेकिन बेटे ने अपने प्रयासों ने लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग में एक ट्रेनी ऑपरेटर से KRN हीट एक्सचेंजर्स एंड रेफ्रिजरेशन कंपनी लिमिटेड का फाउंडर बनने तक का सफर तय किया है.
साल 2013 में उन्होंने लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने के बाद एक निवेशक के साथ भिवाड़ी में माइक्रो कॉइल्स एंड रेफ्रिजरेशन की स्थापना की. साल 2017 में उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी और KRN हीट एक्सचेंजर्स एंड रेफ्रिजरेशन को शुरू किया.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










