
कितने सस्ते होते हैं व्हिस्की के ट्रैटा पैक और इनकी बिक्री पर क्यों खुश नहीं है सुप्रीम कोर्ट?
AajTak
टेट्रा पैक में शराब बेचने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की तीखी आलोचना की है. कोर्ट ने कहा कि कैसे राज्य सरकारें ऐसे टेट्रा पैक में शराब बेचने की अनुमति दे सकती है. ऐसे में जानते हैं टेट्रा पैक में शराब बेचने के क्या हैं नुकसान.
सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान जब शराब के टेट्रा पैक पेश किए गए तो न्यायाधीश हैरान रह गए. उन्होंने सवाल उठाया कि टेट्रा पैक में शराब बेचने की अनुमति कैसे राज्य सरकारें दे सकती हैं. उन्होंने इसकी अनुमति देने के लिए राज्य सरकारों की आलोचना की.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक सुनवाई के दौरान टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर कहा कि इनकी सस्ती, आसान से उपलब्ध और भ्रामक पैकेजिंग से स्कूल जाने वाले बच्चों तक शराब की आसान पहुंच हो सकती है और माता-पिता की नजर इस पर नहीं पड़ सकती.
स्कूली बच्चों तक हो सकती है इसकी आसान पहुंच लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम तब सामने आया जब न्यायालय को एक ट्रेडमार्क विवाद की सुनवाई के दौरान व्हिस्की के टेट्रा पैक पेश किए गए थे. इसे देखते ही न्यायमूर्ति भड़क गए और इस तक स्कूली बच्चों के लिए आसान पहुंच बताई
ट्रेड मार्क विवाद की सुनवाई के दौरान मामला सामने आया न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ जॉन डिस्टिलरीज की याचिका पर विचार कर रही थी. इसमें ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की के निर्माता एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के पक्ष में फैसला सुनाया गया था और जॉन डिस्टिलरीज के 'ओरिजिनल चॉइस' ट्रेडमार्क को ट्रेडमार्क रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया गया था.
सस्ता होने की वजह से होती है ज्यादा बिक्री सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दोनों कंपनियों के उत्पाद के टेट्रा पैक पेश किए. जब रोहतगी ने व्हिस्की बेचने वाले टेट्रा पैक दिखाए, तो न्यायाधीश हैरान रह गए और उन्होंने स्कूली बच्चों को आसानी से शराब उपलब्ध कराने वाले इन पैक्स पर चिंता जताई. रोहतगी ने कहा कि इसकी ज़्यादा बिक्री इसलिए होती है क्योंकि यह सबसे सस्ता है.
काफी समय से टेट्रा पैक में हो रही शराब की बिक्री देशभर के कई राज्यों में कई शराब बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों को टेट्रा पैक में लेकर आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेट्रा पैक में शराब की सबसे ज्यादा बिक्री कर्नाटक में होती है. यहां करीब-करीब सभी मध्यम रेंज के व्हिस्की और रम बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पाद को टेट्रा पैक में उतार चुकी है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









