
कार्तिक मास के दूसरे दिन मंगल कर रहे तुला राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल ग्रह का गोचर तुला राशि में होने जा रहा है. 22 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि से निकलने के बाद मंगल का तुला राशि में प्रवेश सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा.
Mangal Rashi Parivartan 2021: ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह का 22 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को गोचर तुला राशि में होगा. मंगल ग्रह उग्र माना जाता है, जो अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है. यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है. किसी व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति उनके साहस, बहादुरी, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक होती है. मंगल गतिशीलता और जीवन शक्ति प्रदान करता है. वहीं मंगल को युद्ध का देवता माना जाता है. यह किसी व्यक्ति की कुंडली में रक्षक की तरह होता है, जो जातक को नुकसान से बचाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि मंगल का तुला राशि में गोचर 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1.13 बजे होगा, जो 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5.01 बजे तक इस राशि में रहने के बाद वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएगा. मंगल का गोचर सभी 12 राशियों प्रभावित करेगा. इस दौरान पांच राशियों के लिए शुभ संकेत हैं, तो वहीं कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











