कहीं बैंक, कहीं महलों पर कब्जा, लौटने लगे रिफ्यूजी... सीरिया की सड़कों पर क्या चल रहा? Video
AajTak
लंबे वक्त से अमन की तलाश में जुटे सीरिया में कल एक बड़ा बदलाव हुआ. लगभग 12 सालों से राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ चल रही बगावत आखिरकार एक नतीजे पर पहुंची. सीरिया में तख्तापलट हो चुका है, और राष्ट्रपति असद देश छोड़ चुके हैं. अपने साथ एक लंबे और जटिल इतिहास को समेटे यह देश अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है.

हालांकि, इस बदलाव के बाद सीरिया की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. तख्तापलट के बाद अराजकता और लूटपाट की घटनाएं सड़कों पर छा गईं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आइए, कुछ वायरल वीडियो के जरिए समझते हैं कि सीरिया की सड़कों पर भीड़ ने कैसा खौफनाक मंजर बनाया.
वापस लौटते दिखे रिफ्यूजी
सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब हजारों गाड़ियां सड़कों पर लंबा जाम लगाती हुई दिखीं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये विस्थापित लोग वापस सीरिया की राजधानी दमिश्क की ओर लौट रहे थे, यह खबर मिलने के बाद कि असद शासन को विपक्ष ने हरा दिया है और अब देश में बदलाव आ चुका है..

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.