
कहां जाता है? कितनी देर ठहरता है? बॉयफ्रेंड को यूं ट्रैक करने लगी लड़की
AajTak
एक लड़की ने वीडियो जारी कर बताया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड का लोकेशन जानने के लिए क्या करती है? जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उसे पागल बताने लगे.
बॉयफ्रेंड पर शक की वजह से एक लड़की चुपके से उसका लोकेशन ट्रेस करने लगी. इसके बारे में उसने खुद एक वीडियो में खुलासा किया.
जेसिका शॉ नाम की लड़की ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया. वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि कैसे वह बॉयफ्रेंड के लोकेशन को चुपके से ट्रेस करती रही हैं. 'जब मेरा बॉयफ्रेंड अपनी लोकेशन शेयर से मना कर देता है तो मैं उसका पता कैसे लगाती हूं?' इस सवाल के साथ उन्होंने अपने फैन्स को लोकेशन ट्रैक करने का तरीका बता दिया.
जेसिका ने कहा- इसके लिए आपको उसका फोन लेना होगा. फोन के settings ऑप्शन पर जाना होगा और फिर privacy पर क्लिक करना होगा.
लोकेशन सर्विस टैब के अंदर, आप कुछ लोकेशन्स पर क्लिक कर सकते हैं और यहां उसके द्वारा सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली स्पॉट्स सामने आ जाएंगी. उन लोकेशन्स पर क्लिक कर के आप वह डेट और टाइम देख सकते हैं जिस समय शख्स वहां गया होगा.
अगर आपका पार्टनर कुछ ऐसा कर रहा हो जिसके बारे में वह बाताना नहीं चाहता. तो इस तरीके से आप उसके बारे में पक्के तौर पर जान सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










