
कल Altroz EV ही लॉन्च कर रही ना Tata? या फिर लाने जा रही कुछ नया...
AajTak
Tata Motors कल कौन-सी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है, इसे लेकर अब सस्पेंस और बढ़ गया है. अब खबर है कि कंपनी Altroz EV से अलग भी कुछ नया ला सकती है और ये Nexon EV का ज्यादा रेंज वाला मॉडल भी नहीं होगा.
इस बार Tata Motors कौन-सी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है, इसे लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. पहले खबर थी कि कंपनी Altroz EV लॉन्च कर सकती है या Nexon EV के ज्यादा रेंज वाले मॉडल को मार्केट में उतार सकती है. लेकिन अब इसे लेकर नई जानकारी भी सामने आ रही है...
हो सकती है 7-सीटर कार खबरों के मुताबिक टाटा मोटर्स 29 अप्रैल को इन दोनों से अलग एक बड़ी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है. ये एक 7-सीटर कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार हो सकती है, जो दिखने में Safari या Harrier की तरह हो सकती है. इस तरह की खबरों को अहम इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले टाटा ने अपनी कूपे-डिजाइन की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv से पर्दा उठाया था.
नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस कार के पूरी तरह से टाटा के नए डेवलप किए Born Electric स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने का भी अनुमान है. इस कार की खासियत ये होगी कि इसमें SUV और MPV दोनों के बेस्ट फीचर्स को ब्लेंड किया जाएगा. वहीं नया स्केटबोर्ड कार में बैटरी को इंटीरियर और एक्सटीरियर के हिसाब से सही पोजिशन में लगाने पर मदद करेगा.
हाल में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए अलग से एक कंपनी सेटअप की है. इसका नाम Tata Passenger Electric Mobility Limited रखा गया है. वहीं कंपनी ने हाल में Tata Sliq नाम का ट्रेडमार्क भी लिया है, तो उम्मीद की जा रही है कंपनी इस नाम को कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार के लिए इस्तेमाल कर सकती है.
Nexon EV के मई में लॉन्च की खबरें नई 450 किमी तक की रेंज वाली Nexon EV को मई 2022 में लाने की खबरें थी. जबकि Altroz EV को कंपनी ऑटो एक्सपो और जिनेवा ऑटो शो में शोकेस कर चुकी है. इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि 29 अप्रैल को टाटा इन दोनों में से ही किसी कार को लॉन्च कर सकती है. कल सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कंपनी अपनी नई गाड़ी से पर्दा उठाने जा रही है.
ये भी पढ़ें:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











