
'कल रात पापा को सपने में देखा...' पिता की मौत के बाद 7 साल की मासूम का छलका दर्द, कब्र पर पढ़ने लगी कहानियां
AajTak
इस बच्ची ने बीते साल अपने पिता को खो दिया था. उसकी मां भी उसके साथ नहीं रहती. उसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो बताती है कि उसने अपने पिता को सपने में देखा है.
इस लड़की ने महज 7 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया है. उसके पिता प्रवासी मजदूर थे. बच्ची का एक वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पिता की कब्र के पास बैठकर कहानियां सुनाती हुई नजर आ रही है. ये मामला चीन के हेनान प्रांत का है. बच्ची का नाम लिन ली बताया जा रहा है. उसके पिता की बीते साल मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी. वीडियो 23 जून को बनाया गया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें बच्ची अपनी आंटी से कहती है, 'कल रात पापा को सपने में देखा था.' इसके बाद वो पिता की कब्र तक आने की जिद करने लगी. बच्ची की आंटी का कहना है कि लिन के पिता घर से 1000 किलोमीटर दूर काम करते थे. जब भी वो घर आते थे, तब उसे किताबें पढ़कर कहानियां सुनाते थे. पिता की मौत के बाद से वो अपनी दादी के साथ रहती है. लेकिन घर में पैसों की किल्लत हो गई है. लिन की मां क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही थीं. और उसे बचपन में ही छोड़कर चली गईं. तब से उसने अपनी मां को नहीं देखा है.
वित्तीय मदद भी नहीं मिल पा रही उसकी आंटी का कहना है कि लिन की मां अभी जीवित हैं, इसलिए उसे अनाथ बच्चों को मिलने वाले 800 युआन (करीब 110 डॉलर) की वित्तीय मदद नहीं मिल सकती. जब उन्होंने लिन का वीडियो बनाकर शेयर किया, तब स्थानीय चैरिटी वालंटियर मदद के लिए आए. सोशल मीडिया पर बच्ची का वीडियो वायरल हो गया है. एक यूजर ने कहा, 'एक छोटे बच्चे को इतना विचार करता देखकर दिल दुख रहा है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जिस भूत से दूसरे लोग डरते हैं, वो किसी का अपना होता है.' चीन के सोशल मीडिया पर इस तरह की कहानियां पहले भी वायरल हो चुकी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










