
'कर्नाटक में साइनबोर्ड पर 60% कन्नड़ का इस्तेमाल हो, जल्द लाएंगे अध्यादेश...', भाषा विवाद के बीच CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान
AajTak
बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMC) ने पिछले सप्ताह अपने आदेश में कहा था कि जो व्यवसायिक संस्थान अपने साइनबोर्ड पर 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा के इस्तेमाल के नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके व्यापार लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे. इसके बाद कर्नाटक रक्षा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया था.
कर्नाटक में कन्नड़ भाषा को लेकर विवाद जारी है. इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार ने फैसला लिया है कि पूरे राज्य में साइनबोर्ड और नेमप्लेट पर 60 फीसदी कन्नड़ होनी चाहिए. उन्होंने दुकान मालिकों को 28 फरवरी 2024 तक ये जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि इसके लिए एक अध्यादेश लाया जाएगा. इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. यह घटनाक्रम कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा साइनबोर्ड, नेमप्लेट और विज्ञापनों पर कन्नड़ भाषा के इस्तेमाल की मांग के मद्देनजर हुआ है.
शहर के नागरिक निकाय ने हाल ही में आदेश दिया था कि सभी होटलों, मॉल और अन्य दुकानों को अपने साइनबोर्ड पर अनिवार्य रूप से कन्नड़ का उपयोग करना होगा. बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMC) ने पिछले सप्ताह अपने आदेश में कहा था कि जो व्यवसायिक संस्थान अपने साइनबोर्ड पर 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा के इस्तेमाल के नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके व्यापार लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे. इसके बाद कर्नाटक रक्षा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और ऐसे साइनबोर्ड उखाड़ फेंके थे, जिन पर कन्नड़ की बजाय अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया था.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का विरोध नहीं करती है, लेकिन लोगों द्वारा कानून के खिलाफ जाने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें बीबीएमपी और संस्कृति विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोगों को नियमों का पालन करना होगा और अगर कोई उनकी अनदेखी करता है, तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे. साथ ही कहा कि मैं सभी संगठनों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे कानून को अपने हाथ में न लें.
सिद्धारमैया ने कहा कि कन्नड़ भाषा व्यापक विकास अधिनियम में संशोधन किया जाएगा, जो पिछली बीजेपी सरकार के दौरान पारित किया गया था. अधिनियम की धारा 17(6) व्यवसायों के लिए अनिवार्य करती है कि वे अपने साइनबोर्ड का आधा हिस्सा कन्नड़ में रखें, जबकि बाकी आधा किसी भी भाषा में हो सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










