
कर्नाटक में मारा गया खूंखार नक्सली, 20 साल से तलाश कर रही थी एंटी नक्सल फोर्स
AajTak
कर्नाटक के उडुपी जिले के करकला तालुक के ईडू गांव के पास एंटी-नक्सल फोर्स (एएनएफ) ने 46 वर्षीय एक खतरनाक नक्सली को मार गिराया. गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एएनएफ करीब 20 साल से नक्सली विक्रम गौड़ा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था.
कर्नाटक के उडुपी जिले के करकला तालुक के ईडू गांव के पास एंटी-नक्सल फोर्स (एएनएफ) ने 46 वर्षीय एक खतरनाक नक्सली को मार गिराया. गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एएनएफ करीब 20 साल से नक्सली विक्रम गौड़ा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था. उसके खिलाफ कर्नाटक में हत्या और जबरन वसूली सहित 61 मामले और केरल में 19 मामले दर्ज हैं. उसके साथ पहले भी कई बार मुठभेड़ हुई, लेकिन हर बार वो बच निकला.
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) डी रूपा मौदगिल के अनुसार, विक्रम गौड़ा नक्सलियों के 'कबिनी 2' ग्रुप का नेतृत्व करता था. सोमवार शाम को गहन तलाशी अभियान के दौरान आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के अंतर्गत आने वाले एएनएफ ने नक्सलियों के एक समूह को देखा. एएनएफ को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एएनएफ ने विक्रम गौड़ा को मारा गया, जबकि उसके साथी वहां से भाग निकले.
आईजीपी ने कहा कि विक्रम गौड़ा दो दशकों से दक्षिण भारत में नक्सली अभियानों का नेतृत्व कर रहा था. उसने केरल और तमिलनाडु में शरण ली थी और कई बार कोडागु (कर्नाटक में) का दौरा किया था. वो पुलिस से बचने के लिए लगातार एक राज्य से दूसरे राज्य में आ-जा रहा था. एएनएफ उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था, लेकिन उसे पकड़ नहीं पा रहा था. पिछले सप्ताह दो नक्सलियों राजू और लता को देखा गया था.
एएनएफ को चकमा देकर वो दोनों भाग निकले थे. उन्हें पकड़ने के लिए लगभग एक सप्ताह से तलाशी अभियान चल रहा था. अचानक एनएएफ अधिकारियों को विक्रम गौड़ा बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उसे मार गिराया गया. आईजीपी रूपा मौदगिल ने कहा कि उसकी हत्या ने केरल और कर्नाटक में नक्सली आंदोलन को काफी हद तक कमजोर कर दिया है. कर्नाटक के पश्चिमी घाट क्षेत्र में दो नक्सली समूह सक्रिय हैं.
उनमें से सबसे बड़े समूह का नेतृत्व विक्रम गौड़ा कर रहा था. उसके मारे जाने के बाद, दोनों समूह विघटन के कगार पर हैं. एएनएफ राज्य पुलिस की मदद से क्षेत्र में अपना तलाशी अभियान जारी रखेगा. कर्नाटक राज्य आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के 100 जवान बेंगलुरु और शिवमोगा से आए थे. उन्होंने 10 नवंबर से तलाशी अभियान में हिस्सा लिया. विक्रम गौड़ा उर्फ श्रीकांत कर्नाटक में सबसे वांछित नक्सलियों में से एक था.
आईजीपी ने बताया कि विक्रम गौड़ा के बाद पांच-छह लोग अभी भी फरार हैं. उनका इंतजार किया जा रहा है. वो लोग जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या मुठभेड़ जरूरी थी और क्या उसे मुख्यधारा में नहीं लाया जा सकता था, गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "उसने (गौड़ा) पुलिस को देखते ही उन पर गोली चला दी, इसलिए उन्हें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. यह पहली बुनियादी जानकारी है जो मुझे मिली है."

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








