
करंट लगने से 4 फीट दूर गिरकर बेहोश हुई लड़की, डॉक्टर ने कहा- नाखूनों ने बचा लिया वरना...
AajTak
एक लड़की को अपना बॉयलर ठीक करते हुए जोरदार करंट लगा. लड़की का दावा है कि इस दौरान उसके लंबे नाखूनों की मदद से ही उसकी जान बच सकी. लड़की बिजली के झटके से 4 फीट दूर जा गिरी थी और बेहोश हो गई थी.
आमतौर पर लोगों को जब बिजली का झटका लगता है तो या तो उनकी मौत हो जाती है या वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. हाल में एक कॉलेज स्टूडेंट को भी इसी तरह बिजली का झटका लगा लेकिन कमाल की बात है कि इस झटके से 4 फीट दूर जा गिरने के बाद भी लड़की को खरोंच तक नहीं आई.
नकली नाखूनों ने बचाई जान
मामला इंग्लैंड का है. लड़की का दावा है कि वह अपने नकली नाखूनों की वजह से सुरक्षित बच सकी है. 21 साल की निकोल फोरमैन नाम की लड़की ने कहा कि वह अपने ब्वायलर को ठीक करने की कोशिश कर रही थी कि तभी अचानक उसे करंट लगा. उसने बताया कि मैंने बॉयलर को पूरी तरह बंद करने के बारे में नहीं सोचा. मैं बस हीटिंग कर हॉट बाथ लेना चाहती थी.' इस दौरान अचानक मैंने नंगी तारों को छुआ तो उसे बहुत तेज झटका लगा.
एक- दो मिनट के लिए बेहोश रही
एडिनबर्ग क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी की छात्रा ने कहा: "झटके ने मुझे एक या दो मिनट के लिए बेहोश कर दिया गया होगा, क्योंकि जब मैं वहां जागी तो मैं कमरे के दूसरी तरफ फर्श पर थी." निकोल अस्पताल गई जहां एक डॉक्टर ने कहा उसके नकली नाखूनों ने उसे भयंकर शॉक और मौत से बचा लिया है.
'मां को मेरे नाखून पसंद नहीं थे'

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










